
New Delhi, 15 दिसंबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितीन नबीन का दिल्ली आगमन पर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव संगठन को अनुशासित दिशा प्रदान करेगा.
सीएम रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भूमि पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम की घोषणा के उपरांत प्रथम दिल्ली आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करने का अवसर प्राप्त हुआ.
उन्होंने कहा कि आपका संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं अनुशासित दिशा प्रदान करेगा. आपके मार्गदर्शन में संगठनात्मक संरचना एवं कार्यप्रणाली को नई ऊर्जा और प्रभावशीलता प्राप्त होगी.
रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मूल मंत्र को केंद्र में रखते हुए दिल्ली प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन के लिए पूर्ण निष्ठा से प्रतिबद्ध है तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को बूथ स्तर तक सशक्त रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा.
दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद प्रथम दिल्ली आगमन पर नितिन नबीन का दिल्ली एयरपोर्ट पर सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया. संगठन के प्रति आपकी वैचारिक निष्ठा, ऊर्जावान नेतृत्व और निरंतर कर्मठता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है. आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं.“
BJP MP मनोज तिवारी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन की नियुक्ति के उपरांत दिल्ली आगमन पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उनसे भेंट कर स्वागत किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं. आपका समृद्ध संगठनात्मक अनुभव एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक सुदृढ़ करेगा.”
दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश वर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज दिल्ली एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का स्वागत किया तथा विश्व की सबसे बड़ी Political पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी.”
–
डीकेएम/डीकेपी