झारखंड के सिमडेगा में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर हमले की साजिश में नौ उग्रवादी गिरफ्तार

सिमडेगा, 20 मार्च . Jharkhand के सिमडेगा जिले में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर आगजनी की साजिश के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, ये सभी लेवी (रंगदारी) वसूली के लिए रची गई सुनियोजित साजिश में शामिल थे. जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में लचड़ागढ़ से ओड़गा तक सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी एसआरएमवी डीपी (जेवी) के कारीमाटी पांगुर स्थित अस्थायी कैंप को 25-26 जनवरी 2026 की दरमियानी रात निशाना बनाया गया था.

उग्रवादियों की योजना कैंप में खड़े वाहनों में आगजनी कर इलाके में दहशत फैलाने और कंपनी पर दबाव बनाकर लेवी वसूलने की थी. हालांकि, समय रहते Police को इसकी सूचना मिल गई, जिससे संभावित बड़ी वारदात टल गई. घटना के बाद जलडेगा थाना में कांड संख्या 05/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई. Police अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया.

इस अभियान के दौरान पीएलएफआई से जुड़े नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो, हेरमन तोपनो, करन लोहरा, करण लोहरा, सिद्धांत कुमार चीक बड़ाईक, दिनेश बरवा, मंगल तोपनो, आशीष मिंज और अमित कुमार शामिल हैं. Police ने सभी को साजिश में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोपी बताया है.

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. Police इन मोबाइलों की जांच कर संगठन के नेटवर्क, संपर्क सूत्रों और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है. शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि उग्रवादी क्षेत्र में सक्रिय अन्य ठिकानों और निर्माण परियोजनाओं को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे. Police ने बताया कि सभी आरोपियों को Friday को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एसएनसी/डीएससी

Leave a Comment