
Mumbai , 11 अगस्त . टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर Actress निया शर्मा श्रावण माह में भोलेनाथ की भक्ति रस में डूबी नजर आईं. Actress ने social media के जरिए बताया कि वह अपनी मां की सलाह मानकर श्रावण के चारों Monday को मंदिर जाने का प्लान बना रही हैं.
Actress ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे पारंपरिक सूट में नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह पिंक सूट पहने दिखीं, जबकि दूसरी में वह वाइब्रेंट येलो और रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं.
तस्वीरों में निया शर्मा को पूजा की थाली पकड़े और आरती करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने नंदी के कान में अपने मन की बात भी कहने वाली परंपरा भी निभाई. कुछ तस्वीरों में उन्हें शिव परिवार के लिए पूजा करते हुए दिखाया गया है.
तस्वीरें पोस्ट कर Actress निया शर्मा ने लिखा, “श्रावण शिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. ओम नमः शिवाय. मम्मी ने बोला है, श्रावण के 4 Monday मंदिर जाना है तो जाना है.”
निया शर्मा अक्सर अपने social media पोस्ट के जरिए अपने स्पिरिचुअल साइड की झलक दिखाती रहती हैं. एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी, दिवाली और नवरात्रि जैसे त्योहारों को जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं और इन सेलिब्रेशन के पल अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर भी करती हैं.
निया शर्मा हाल ही में कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आई थीं. Actress ने सभी पार्टिसिपेंट्स के साथ शो को इमोशनल तरीके से अलविदा कहा. साथ ही, शो से मिल रहे प्यार और अपना को देखते हुए Actress ने social media के माध्यम पर खास पोस्ट भी की थी.
जन्नत जुबैर और अली गोनी लोकप्रिय कॉमेडी और कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के विनर बने हैं. इस सीजन में ‘टीम छुरी’ और ‘टीम कांटा’ नाम से दो टीमें बनाई गई थीं, जिनमें कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. शो में कृष्णा अभिषेक, सुदेश लेहरी, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश, अर्जुन बिजलानी, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे कंटेस्टेंट नजर आए थे.
–
एनएस/वीसी