Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘पंजाब में चल रहा जंगलराज, पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं’, भाजपा ने उठाए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल

‘पंजाब में चल रहा जंगलराज, Policeकर्मी तक सुरक्षित नहीं’, भाजपा ने उठाए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल

जालंधर, 18 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में पूरी तरह से जंगलराज चल रहा है. यहां Policeकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं.

भाजपा नेता सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी Government ने पंजाब को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हर वर्ग इस Government से परेशान है. पंजाब में इंडस्ट्री का पलायन, लोगों पर Police की ज्यादतियां, बेरोजगारी, नशा, भ्रष्टाचार और गैंगस्टर जैसे कई मुद्दे हैं.”

उन्होंने कहा कि भाजपा आरोप-पत्र तैयार करने जा रही है, जिसके लिए हम सब आज यहां इकट्ठा हुए हैं. वह सिर्फ एक आरोप-पत्र तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों के पास जाकर हमारे कार्यकर्ता उनकी शिकायतें सुनेंगे. जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया है, लोगों से धोखा किया है और Police का दुरुपयोग किया है, उन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे. हम उन सभी से जवाबदेही की मांग करेंगे और सजा भी मिलेगी.

भाजपा नेता एचएस फुल्का ने से कहा कि पंजाब में जंगलराज की स्थिति है. यहां Policeकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं. जगह-जगह फिरौती के कॉल आ रहे हैं और जगह-जगह लूटमार हो रही है. पंजाब में पूरी तरह से जंगलराज चल रहा है.

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की Government बनी है, यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है. हालात यह है कि यहां ‘गैंगस्टरवाद’ शुरू हो चुकी है. इसका कारण यह है कि Chief Minister स्वयं पूर्व गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को पार्टी में शामिल कर सकते हैं तो इससे दूसरे गैंगस्टरों के भी हौसले बढ़े हैं.”

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जालंधर दौरे पर उन्होंने कहा, “यह ‘समरसता संकल्प यात्रा’ है. यह यात्रा 2800 के सफर के बाद काशी में जाकर संपन्न होगी. यह गुरु रविदास जी महाराज के संदेश का प्रसारित करने का प्रयास है.”

भाजपा के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के जालंधर दौरे का जिक्र करते हुए कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने के लिए जालंधर आ रहे हैं. नितिन नवीन पंजाब की इस पवित्र भूमि से प्रार्थना करेंगे कि राज्य को ‘आप’ के कुशासन और गलत नीतियों से बचाया जाए, जिनके कारण पंजाब आज नशीले पदार्थों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के अंधेरे में धंस गया है.”

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन गुरु रविदास महाराज जी से प्रार्थना करेंगे कि पंजाब का खोया हुआ गौरव वापस लौटे और यह राज्य पूरे India में फिर से नंबर एक के स्थान पर आ जाए.”

–

डीसीएच/

Share