
New Delhi, 9 मई . पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार इतिहास रचा गया है. विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता संभालने जा रही है.
भाजपा ने 207 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 15 साल लंबे शासन का अंत कर दिया है. और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा Saturday को Government बनाने जा रही है. इस बड़ी जीत के बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसे ‘भरोसे का नया सवेरा’ बताया. उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में उगते सूरज की पहली किरण अब नई उम्मीद और नए भरोसे का संदेश लेकर आई है.
भाजपा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि अब पश्चिम बंगाल के लोगों को विकास पर भरोसा होगा, सुरक्षा पर भरोसा होगा, महिलाओं के सम्मान पर भरोसा होगा, युवाओं को रोजगार मिलने का भरोसा होगा और राज्य में सुशासन स्थापित होने का विश्वास होगा.
उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और इसी विश्वास के दम पर पश्चिम बंगाल में नई Government शपथ लेने जा रही है. नितिन नवीन ने अपने एक्स पोस्ट के अंत में ‘वंदे मातरम्’ लिखा.
भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया है और वे पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा Chief Minister बनने जा रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर सीट पर 15 हजार से अधिक वोटों से हराकर बड़ा Political संदेश दिया है.
राज्य के गठन के बाद यह पहला मौका होगा जब भाजपा बंगाल की सत्ता संभालेगी. भाजपा ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ एक बार फिर अपने ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को दोहराया है.
–
वीकेयू/एएस