
New Delhi, 9 मई . महान स्वतंत्रता सेनानी, विचारक और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. इस अवसर पर Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई बड़े नेताओं ने गोपाल कृष्ण गोखले को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि गोखले ने परतंत्र India में सामाजिक न्याय, आर्थिक सुधार और Political जागरूकता की जो अलख जगाई, वह आज भी हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है.
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, उदारवादी चिंतन के अग्रदूत गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. गोखले ने परतंत्र India में सामाजिक न्याय, आर्थिक सुधार और Political जागरूकता की जो अलख जगाई, वह आज भी हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला है. वे संयम, संवाद और संवैधानिक मार्ग के प्रबल समर्थक थे. उनके विचार आज भी हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं.”
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने गोपाल कृष्ण गोखले के उस वाक्य को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था, “भावी India दरिद्रता, असंतोष का नहीं, बल्कि उद्योगों, जागृत शक्तियों और संपन्नता का India होगा.”
गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गोपाल कृष्ण गोखले के ओजस्वी और अमूल्य विचार सदैव ही युवा पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, उत्कृष्ट समाज सुधारक, प्रखर विचारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. स्वाधीनता आंदोलन में आपका अविस्मरणीय योगदान, प्रगतिशील व उदारवादी विचारधारा, सामाजिक समरसता व शिक्षा के प्रति अगाध समर्पण और राष्ट्र-निर्माण के मार्ग में सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने भी गोपाल कृष्ण गोखले को उनती जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. धामी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सामाजिक सुधारों के प्रति गोपाल कृष्ण गोखले का योगदान अविस्मरणीय है.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने गोपाल कृष्ण गोखले को नमन करते हुए कहा, “स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक नेतृत्व प्रदान करने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के प्रसार में उनका योगदान अतुलनीय रहा है. उनके उच्च आदर्श और लोकतांत्रिक मूल्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने भी गोपाल कृष्ण गोखले को नमन किया. उन्होंने लिखा, “गोखले ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और सामाजिक चेतना जागृत करने में समर्पित कर दिया. उनके विचार आज भी हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं.”
–
डीसीएच/