मध्य प्रदेश के बजट में नर्मदा परिक्रमा की उपेक्षा आहत करने वाली : कमलनाथ

Bhopal , 20 फरवरी . Madhya Pradesh की मोहन यादव Government द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट में नर्मदा परिक्रमा पथ के लिए विशेष प्रावधान न किए जाने पर पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने सवाल उठाए है और कहा है कि यह आहत करने वाला है.

पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश Government के बजट में मां नर्मदा परिक्रमा पथ को नजरअंदाज करना आहत करता है. नर्मदा Madhya Pradesh की आस्था, संस्कृति और जीवनधारा का प्रतीक है. हजारों-लाखों श्रद्धालु हर वर्ष नर्मदा परिक्रमा करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस वर्ष के राज्य बजट में नर्मदा परिक्रमा पथ के विकास का कहीं उल्लेख तक नहीं है.

पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने पिछले दिनों परिक्रमा पथ की स्थिति पर सवाल उठाए थे. उसका जिक्र करते हुए कहा कि कुछ माह पूर्व खरगोन जिले की सनावद तहसील में अलीबुजुर्ग से टोंकसर के बीच परिक्रमावासियों को हो रही गंभीर परेशानियों का मुद्दा उठाया गया था. मार्ग की जर्जर स्थिति, मूलभूत सुविधाओं का अभाव और सुरक्षा संबंधी समस्या स्पष्ट रूप से सामने लाई गई थीं. अपेक्षा थी कि Government संज्ञान लेकर ठोस कार्यवाही करेगी, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है.

पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने आगे कहा कि धर्म और आस्था केवल भाषणों और आयोजनों तक सीमित नहीं हो सकते. यदि Government वास्तव में श्रद्धालुओं के सम्मान और सुविधा के प्रति प्रतिबद्ध है, तो नर्मदा परिक्रमा पथ को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. नर्मदा परिक्रमा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि Madhya Pradesh की सांस्कृतिक पहचान है. यह हजारों परिवारों, स्थानीय अर्थव्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से भी जुड़ी हुई है.

उन्होंने Government से मांग की है कि नर्मदा परिक्रमा पथ को श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक मानते हुए इसके व्यापक सुधार एवं विकास के लिए स्पष्ट योजना, बजट प्रावधान और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए.

एसएनपी/एएस

Leave a Comment