
सुल्तानपुर, 20 फरवरी . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि प्रकरण में कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Friday को सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए अदालत में पेश हुए.
अदालत में लगभग 20 मिनट तक चली कार्यवाही के दौरान उनका बयान दर्ज किया गया. अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी. राहुल गांधी के वकील ने बताया कि गांधी का मुकदमा आज कोर्ट में था. वह पूर्व निर्धारित समय से वहां पहुंच गए थे. उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया है. अगली सुनवाई की तारीख 9 मार्च है.
राहुल गांधी ने कहा कि उनके ऊपर Political दुर्भावना के अंतर्गत यह केस दर्ज कराया गया. राहुल गांधी Lucknow एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए सुल्तानपुर पहुंचे. अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने का अंतिम अवसर दिया था. निर्धारित समय पर वे दीवानी न्यायालय पहुंचे और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाहर निकल गए. अदालत परिसर में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही.
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले डॉग स्क्वायड से परिसर की सघन जांच कराई गई. सुरक्षा घेरा मजबूत रखने के लिए एक अपर Police अधीक्षक (एएसपी), चार क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित भारी Police बल तैनात किया गया था. अदालत परिसर के बाहर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मौजूद रहे. पार्टी नेताओं ने इसे नियमित न्यायिक प्रक्रिया बताया और कहा कि उन्हें अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है.
इससे पहले, Lucknow एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया. कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उनका काफिला सड़क मार्ग से मोहनलालगंज और रायबरेली होते हुए सुल्तानपुर के लिए रवाना हुआ. प्रशासन ने एयरपोर्ट से लेकर दीवानी न्यायालय परिसर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. सुल्तानपुर पहुंचने पर एमपी/एमएलए कोर्ट में उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया. न्यायालय परिसर में किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए डॉग स्क्वायड से तलाशी कराई गई थी. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एक एएसपी और चार सीओ समेत भारी Police बल तैनात रहा.
इसके पहले कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि राहुल गांधी नियमित कानूनी प्रक्रिया के तहत पेशी पर आए हैं और पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी को झूठे और फर्जी मुकदमों में घेरने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि अदालत से निष्पक्ष न्याय मिलने की उम्मीद है.
ज्ञात हो कि वर्ष 2018 का है, जब कर्नाटक में एक प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी द्वारा अमित शाह पर कथित अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा था. इस पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने सुल्तानपुर की अदालत में मानहानि का परिवाद दायर किया था. राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को पहले भी अदालत में पेश हुए थे. बाद की तिथियों पर अनुपस्थित रहने के बाद 19 जनवरी को अदालत ने उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था.
–
विकेटी/एएस