
Patna, 22 मई . बिहार में Police एनकाउंटर पर Chief Minister सम्राट चौधरी की टिप्पणी के बाद सत्तापक्ष के नेताओं ने उनका समर्थन किया है. एनडीए नेताओं ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है. विपक्ष सिर्फ Chief Minister के शब्दों को तोड़ मरोड़कर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान, एनडीए नेताओं ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा.
बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने अपराधियों को लेकर Chief Minister सम्राट चौधरी के बयान पर से बातचीत में कहा, “Chief Minister ने सही कहा है. कानून का राज स्थापित करने का संकल्प है. अगर कोई कानून को चुनौती देगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा.”
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “Chief Minister सम्राट चौधरी ने बिल्कुल स्पष्ट कहा है कि बिहार में Police अपराधियों की जाति पूछकर गोली नहीं चलाती है. विपक्ष सिर्फ उनके शब्दों को तोड़ मरोड़कर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है. विपक्ष अपराधियों की हिमायत के लिए इतना परेशान क्यों है. अपराध नियंत्रण और उन्मूलन को लेकर बिहार Police ने बड़े काम किए हैं, लेकिन यह भी पूछने की जरूरत है कि उन पर तेजस्वी यादव किन वजहों से बार-बार सवाल खड़े कर रहे हैं.”
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है. जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाइयां हुई हैं, सूची से भी स्पष्ट है कि उसमें किसी जाति विशेष का नाम नहीं है, जिस तरह तेजस्वी यादव आरोप लगाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ Police की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. अपराधियों को अपराध छोड़ना होगा, अन्यथा बिहार छोड़कर जाना होगा.
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने Chief Minister सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “आज भी जहानाबाद में एक मुठभेड़ हुई है. अपराधियों को यह कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा. Police को भी सख्ती से जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं. अगर बिहार में अपराधी हैं, तो उन्हें अपराध छोड़ देना चाहिए, वरना उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. Chief Minister ने कल भी यह साफ कर दिया था कि किसी भी हाल में बिहार में अपराध की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”
–
डीसीएच/