19वां रोजगार मेला: पीएम मोदी 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

New Delhi, 23 मई . Prime Minister Narendra Modi Saturday को 19वें रोजगार मेले में विभिन्न Governmentी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.

ये नियुक्ति पत्र वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बांटे जाएंगे. इस मौके पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे.

रोजगार पैदा करने को प्राथमिकता देने की Prime Minister की प्रतिबद्धता के अनुरूप ‘रोजगार मेला’ एक बड़ी पहल है जिसका मकसद इस सोच को हकीकत में बदलना है. इसकी शुरुआत से अब तक देश भर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के जरिए लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं.

19वां ‘रोजगार मेला’ पूरे देश में 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा. देश भर से चुने गए ये युवा India Government के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे. इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और अन्य विभाग शामिल हैं.

जनवरी में आयोजित 18वें रोजगार मेले के दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि युवाओं को कौशल से जोड़ना, उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना Government की प्राथमिकता रही है.

Prime Minister मोदी ने कहा था कि रोजगार मेला Governmentी भर्तियों को ‘मिशन मोड’ में लाने के लिए शुरू किया गया था और पिछले कुछ वर्षों में यह एक संस्था बन गया है. इस पहल के माध्यम से लाखों युवाओं को विभिन्न Governmentी विभागों में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं.

उन्होंने कहा था कि आज India दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और Government लगातार युवाओं के लिए देश के भीतर और वैश्विक स्तर पर नए अवसर पैदा करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने यह भी जिक्र किया था कि Government कई देशों के साथ व्यापार और आवाजाही संबंधी समझौते कर रही है, जिनसे युवा भारतीयों के लिए अनगिनत नए अवसर खुल रहे हैं.

पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि हाल के समय में India ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व निवेश किया है, जिससे कंस्ट्रक्शन से जुड़े सेक्टरों में रोजगार बढ़ा है. उन्होंने कहा कि India का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें लगभग दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप 21 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा था कि ‘डिजिटल इंडिया’ ने एक नई अर्थव्यवस्था का विस्तार किया है, जिसके साथ India एनिमेशन, डिजिटल मीडिया और कई अन्य सेक्टरों में एक ग्लोबल हब के तौर पर उभर रहा है.

पीएसके

Leave a Comment