प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल में रहने का रिकॉर्ड बनने पर एनडीए नेताओं ने दी बधाई

Patna, 4 जून . Prime Minister Narendra Modi India के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले पीएम बनने जा रहे हैं. इस उपलब्धि को लेकर विभिन्न Political दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में देश की उपलब्धियों और विकास यात्रा की सराहना की है. जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पीएम माेदी को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीयों के लिए गर्व और राष्ट्रीय उपलब्धि का क्षण है.

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन प्रसाद ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान इस अवसर को हर भारतीय के लिए गर्व और राष्ट्रीय उपलब्धि का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में Prime Minister Narendra Modi को देश की जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था, जिसके बाद India ने कई ऐसे लक्ष्यों को हासिल किया, जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर India की प्रासंगिकता और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा देश की सामरिक शक्ति को भी नई मजबूती मिली है.

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस कार्यकाल में India ने सुरक्षा के मोर्चे पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और Pakistan को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर कोर सेक्टर में बेहतर प्रबंधन और नीतिगत फैसलों के कारण रोजगार और अवसरों का सृजन हुआ है.

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि Prime Minister मोदी का कार्यकाल कोविड-19 महामारी और वैश्विक आर्थिक संकट जैसी बड़ी चुनौतियों का साक्षी रहा है, लेकिन इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद India की आर्थिक वृद्धि दर दुनिया के कई देशों की तुलना में बेहतर रही है. उन्होंने Prime Minister मोदी को इस सफल और उपलब्धियों से भरे कार्यकाल के लिए पूरे देश की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं.

वहीं, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी Prime Minister मोदी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि इसके लिए देश की जनता भी धन्यवाद की पात्र है, जिसने लगातार Prime Minister मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. कुशवाहा ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देशभर में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जो वर्तमान में भी जारी हैं और भविष्य में भी विकास की यह गति बनी रहेगी.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने देशवासियों की अपेक्षाओं से बढ़कर काम किया है और आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विकास की तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर Prime Minister मोदी ने India का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाई है, जिससे देश की जनता गौरवान्वित महसूस कर रही है. उन्होंने Prime Minister को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे और उनके सहयोगी पहले भी Prime Minister मोदी के साथ थे, वर्तमान में भी हैं और आगे भी उनके साथ रहेंगे.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment