Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस पर नेवी के जहाजों ने विदेशी बंदरगाहों पर भारत की समुद्री मौजूदगी को दिखाया: नौसेना

स्वतंत्रता दिवस पर नेवी के जहाजों ने विदेशी बंदरगाहों पर India की समुद्री मौजूदगी को दिखाया: नौसेना

मस्कट, 16 अगस्त . भारतीय नौसेना ने Sunday को कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मस्कट, पोंटा डेलगाडा और जिबूती समेत विदेशों के अलग-अलग पोर्ट्स पर इंडियन नेवी के जहाजों की मौजूदगी से समुद्र में India की मौजूदगी दिखी.

नौसेना ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “तिरंगा फहराते हुए भारतीय नौसेना ने India की भावना को समुद्रों के पार पहुंचाया. भारतीय नौसेना के जहाजों ने जिबूती, मस्कट और पोंटा डेलगाडा सहित विदेशी बंदरगाहों पर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. राष्ट्रीय ध्वज गर्व से लहराया, जो India की समुद्री उपस्थिति, गौरव और दोस्ती के स्थायी बंधनों को दर्शाता है.”

विशाखापट्टनम-क्लास विध्वंसक आईएनएस इम्फाल ने मस्कट में पोर्ट कॉल के दौरान ओमान में तिरंगा फहराया.

भारतीय दूतावास मस्कट ने एक्स पर लिखा, “80 साल की आजादी. एक विरासत जो आगे बढ़ रही है. India 80 साल की आजादी का जश्न मना रहा है, ऐसे में आईएनएस इम्फाल पर तिरंगा गर्व से लहराया. यह भारत-ओमान की दोस्ती और समुद्री सहयोग के स्थायी बंधनों को फिर से पुष्ट करता है.”

ओमान में India के राजदूत प्रशांत पिसे ने युद्धपोत का दौरा किया और इस अवसर पर चालक दल को बधाई दी. जहाज के चालक दल ने दूतावास में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भी भाग लिया.

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी ने पुर्तगाल के एजोर्स द्वीपसमूह में पोंटा डेलगाडा में पोर्ट कॉल के दौरान स्वतंत्रता दिवस मनाया.

पुर्तगाल में भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, “आईएनएस सुदर्शिनी ने पोंटा डेलगाडा, एजोर्स में पोर्ट कॉल के दौरान गर्व और देशभक्ति के साथ India का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. यह हमारे राष्ट्र की भावना, विरासत और समुद्री परंपराओं का एक यादगार जश्न था.”

दूतावास ने यह भी बताया कि पोत ने पोर्ट कॉल के दौरान शानदार तिरंगा रोशनी के साथ यह दिन मनाया. यह India और पुर्तगाल के बीच दोस्ती, सद्भाव और समुद्री सहयोग के स्थायी बंधनों का प्रतीक है. भारतीय नौसेना ने Friday को बताया कि यह पोत अमेरिका से 19 दिन की ट्रांस-अटलांटिक यात्रा के बाद एजोर्स पहुंचा है. यह लोकायन 26 अभियान में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है.

नौसेना ने एक्स पर लिखा, “आईएनएस सुदर्शिनी 13 अगस्त 26 को बोस्टन से 19 दिन की ट्रांस-अटलांटिक यात्रा के बाद पुर्तगाल के एजोर्स स्थित पोंटा डेलगाडा पहुंची. यह लोकायन 26 अभियान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और India तथा पुर्तगाल के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी को और मजबूत करती है.”

इसमें आगे कहा, “आईएनएस सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने एज़ोर्स समुद्री क्षेत्र के कमांडर कॉमोडोर लुइस निकोलसन लावराडोर से मुलाकात की. जहाज के ठहराव के दौरान नियोजित कार्यक्रमों में पुर्तगाली नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग और आपसी सौहार्द बढ़ेगा.”

–

केके/डीकेपी

Share