टेलीग्राम के जरिए आपत्तिजनक सामग्री बेचने वाले रैकेट का खुलासा, नवी मुंबई का युवक गिरफ्तार

Mumbai , 4 जून . Maharashtra साइबर विभाग (महा साइबर) ने नवी Mumbai के एक युवक को टेलीग्राम के जरिए बाल यौन शोषण और उत्पीड़न सामग्री (सीएसईएएम) की बिक्री और प्रसार के आरोप में गिरफ्तार किया है.

आरोपी की पहचान आदिराज राजेंद्र बैत के रूप में हुई है. Maharashtra साइबर विभाग ने तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे नवी Mumbai के एनआरआई Police स्टेशन को सौंप दिया.

अधिकारियों के अनुसार, सीएसईएएम में ऐसी किसी भी प्रकार की दृश्य सामग्री शामिल होती है, जिसमें नाबालिगों को यौन गतिविधियों में दिखाया गया हो. इसमें फोटो, वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग और यहां तक कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार की गई तस्वीरें भी शामिल हैं.

Maharashtra साइबर टीम को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार की जानकारी मिली थी. इसके बाद तकनीकी उपकरणों की मदद से जांच शुरू की गई और यह पुष्टि हुई कि गतिविधियां Maharashtra से संचालित हो रही थीं.

जांच के दौरान अधिकारियों ने एक यूपीआई आईडी और ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (ओएसआईएनटी) से मिले इनपुट्स का गहन विश्लेषण किया. इसके बाद आरोपी आदिराज बैत को पूछताछ के लिए बुलाया गया.

पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई गई. फॉरेंसिक विश्लेषण में खुलासा हुआ कि आरोपी के मोबाइल में बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री संग्रहित थी, जिसे बेचने और आगे प्रसारित करने की तैयारी की जा रही थी.

जांच में मिले सबूतों के आधार पर Maharashtra साइबर विभाग ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई के लिए उसे नवी Mumbai Police के हवाले कर दिया.

वर्ष 2016 में स्थापित Maharashtra राज्य साइबर विभाग का अतिरिक्त Police महानिदेशक (एडीजीपी) कार्यालय राज्य में साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की नोडल एजेंसी है. विभाग लगातार डार्क नेट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की निगरानी करता है, ताकि विशेष रूप से बच्चों के शोषण से जुड़े साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

Maharashtra साइबर ने विभाग ने चेतावनी दी है कि social media, मैसेजिंग ऐप, डार्क वेब या किसी भी डिजिटल माध्यम के जरिए ऐसे अपराधों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment