पार्टी सांसदों के पीएम मोदी से मुलाकात पर नसीम सिद्दीकी बोले- शरद पवार सेक्युलर नेता, एनडीए में नहीं होंगे शामिल

Mumbai , 9 अगस्त . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले, एनसीपी सांसदों और एकनाथ शिंदे गुट के कुछ सांसदों की Prime Minister Narendra Modi से प्रस्तावित मुलाकात को लेकर सियासी अटकलों पर एनसीपी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का एनडीए में शामिल होने से कोई लेना-देना नहीं है.

नसीम सिद्दीकी ने से कहा, “इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है. सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की हाल ही में शादी हुई थी और Mumbai में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कई लोग जिनमें सांसद, Prime Minister और अन्य वीआईपी उसमें शामिल नहीं हो पाए थे. इसलिए, पवार साहब ने दिल्ली में एक रिसेप्शन आयोजित करने का फैसला किया. चूंकि संसद का सत्र 13 तारीख तक चल रहा है इसलिए इसे 10 तारीख को रखा गया है ताकि देशभर के सांसद इसमें शामिल हो सकें. यह एक शिष्टाचार मुलाकात है, इसलिए कृपया इसे केवल एक शिष्टाचार मुलाकात के तौर पर ही देखें. शरद पवार एक सेक्युलर नेता हैं. हम लोग भाजपा नीत एनडीए Government में नहीं जा रहे हैं और न ही जाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “राजनीति में मतभेद होते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होते हैं. हमें राज्य और देश की तरक्की करना है तो Chief Minister और Prime Minister से मिलना होगा. Government से चर्चा करनी होगी और योजना लाना होगा. बाकी लोग मिलते हैं, तो चर्चा नहीं होती है, लेकिन अगर शरद पवार एक बार भी मिलते हैं, तो चर्चा गर्म हो जाती है कि हम भाजपा के साथ जा रहे हैं. हमें जाना होता तो 2014 और 2019 में जाते.”

फंड की कमी के सवाल पर नसीम सिद्दीकी ने कहा, “जब अजित पवार राज्य के उपChief Minister और वित्त मंत्री थे, तो कुछ लोगों को विशेष तौर पर फंड मिलता था. सत्तापक्ष में ही बैठे कुछ लोगों को फंड नहीं मिलता था. हमें अपने इलाके की तरक्की करना है, तो कहीं न कहीं विशेष पैकेज की आवश्यकता होती है. अगर Prime Minister, वित्तमंत्री और गृहमंत्री का उसमें दखल नहीं होगा, तो लोगों के लिए मदद मांगने के लिए Government के पास कई बार जाना होगा, तो हम जाएंगे, क्योंकि जनता सर्वोपरि है.”

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर भी नाराजगी जताई. सपकाल ने हाल ही में सुमित्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ कहा था. इस पर नसीम सिद्दीकी ने कहा, “कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सुमित्रा पवार को जो गूंगी गुड़िया कहा है, उसकी मैंने पहले भी निंदा की है. एक महिला की राजनीति में आप इस तरह से मजाक उड़ाएंगे तो वो ठीक नहीं है. कई ऐसे नेता रहें, जो ज्यादा नहीं बोलते थे, लेकिन उन्होंने दुनिया के सामने अच्छा नेतृत्व करके दिखाया.”

एससीएच/पीएम

Leave a Comment