Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की नए सिरे से जांच करेगी पुलिस, सीएम ने दिया आदेश

पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की नए सिरे से जांच करेगी Police, सीएम ने दिया आदेश

कोलकाता, 9 अगस्त . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Sunday को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले में अगस्त 2024 में हुए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की राज्य Police से नए सिरे से जांच कराने का आदेश दिया है.

महिला जूनियर डॉक्टर का शव 9 अगस्त 2024 की सुबह कोलकाता स्थित Governmentी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद हुआ था. बाद में जांच में यह साबित हुआ कि 8 अगस्त 2024 की रात उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी.

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों और राज्य के जूनियर डॉक्टरों ने आरोप लगाया था कि न केवल पोस्टमार्टम और पंचनामा की प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी की गई, बल्कि शव का अंतिम संस्कार भी उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी स्थित श्मशान घाट में जल्दबाजी में करा दिया गया था. पानीहाटी ही मृतक डॉक्टर का पैतृक निवास क्षेत्र था.

यह भी आरोप लगाया गया था कि पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार आरजी कर मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य संदीप घोष, पानीहाटी के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष और कोलकाता Police के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जल्दबाजी में कराया गया, ताकि दोबारा पोस्टमार्टम के लिए शव उपलब्ध न रहे.

Sunday को पानीहाटी में पीड़िता की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने अंतिम संस्कार से जुड़े घटनाक्रम की दोबारा जांच कराने की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि यह जांच बैरकपुर Police कमिश्नरेट के वर्तमान Police आयुक्त की निगरानी में होगी, जिसके अधिकार क्षेत्र में पानीहाटी आता है.

Chief Minister ने कहा, ”निर्मल घोष, सोमनाथ डे और संजीव मुखर्जी नामक तीन व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए, जो उस श्मशान घाट में मौजूद थे जहां महिला जूनियर डॉक्टर का अंतिम संस्कार किया गया था. मैंने इस मामले में अलग से नया केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है. यह जांच अदालत की निगरानी में चल रही सीबीआई जांच के अलावा होगी. मैंने बैरकपुर Police आयुक्त को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.”

उन्होंने कहा कि कई सवालों के जवाब की तलाश अभी भी है. श्मशान घाट में अंतिम संस्कार का कोई शुल्क क्यों नहीं लिया गया? पीड़िता के किसी परिजन के हस्ताक्षर के बिना अंतिम संस्कार कैसे कर दिया गया? इन सभी पहलुओं की दोबारा जांच होगी.

Chief Minister ने कहा कि यह ऐसा मामला है, जिसमें राज्य Police द्वारा नए सिरे से जांच की जाएगी.

इससे एक दिन पहले Saturday को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने भी घोषणा की थी कि आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले में जहां सीबीआई अपनी जांच जारी रखेगी, वहीं पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग भी स्वतंत्र रूप से एक अलग जांच करेगा, क्योंकि पीड़िता एक महिला जूनियर डॉक्टर थी.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी जांच के निष्कर्ष सीबीआई के साथ साझा करेगा.

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, विभाग उन लोगों से पूछताछ करेगा, जो 8 अगस्त 2024 की रात हुई घटना से पहले और बाद में कथित अपराध स्थल, यानी अस्पताल परिसर के सेमिनार हॉल में गए थे.

इसके अलावा, पीड़िता को पढ़ाने वाले प्रोफेसरों से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी.

–

एएमटी/डीकेपी

Share