नमिक पॉल ने बताया ‘नागिन 7’ का सबसे बड़ा चैलेंज, कहा- ‘क्रिएटिव विजन को पर्दे पर उतारना आसान नहीं’

Mumbai , 23 दिसंबर . टीवी की दुनिया में जब भी किसी बड़े सुपरनैचुरल शो की बात होती है, तो एकता कपूर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. उनकी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘नागिन’ ने बीते कई सालों में दर्शकों के दिलों पर राज किया है. अब तक इसके छह सीजन आ चुके हैं और हर सीजन ने टीआरपी चार्ट पर शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में ‘नागिन 7’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं.

इस कड़ी में Tuesday को शो को लेकर मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. शो के लीड एक्टर नमिक पॉल ने को दिए एक इंटरव्यू में ‘नागिन 7’ को लेकर खुलकर बात की.

से बात करते हुए नमिक पॉल ने कहा, ”इतने बड़े और चर्चित शो का हिस्सा बनना किसी भी एक्टर के लिए गर्व की बात होती है. जब किसी प्रोजेक्ट से इंडस्ट्री के बड़े नाम जुड़े हों, तो उसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है. शो की कहानी और टीम बेहद शानदार है. मेरा मानना है कि ‘नागिन 7’ इंडियन टेलीविजन के सबसे बड़े लॉन्च में से एक साबित हो सकता है. मैं इस प्रोजेक्ट को सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखता हूं. मैं खुद को इस बड़े प्रोजेक्ट का एक छोटा सा, लेकिन अहम हिस्सा मानता हूं.”

अपने अनुभव साझा करते हुए नमिक ने बताया, ”’नागिन’ जैसे शो में लगभग सौ लोगों की एक बड़ी टीम काम करती है. ऐसे में हर किसी की भूमिका अहम होती है. अगर हर इंसान अपने काम पर फोकस करे और ईमानदारी से योगदान दे, तो पूरी टीम का काम आसान हो जाता है और नतीजा भी बेहतर निकलता है.”

उन्होंने कहा, ”हमारे लिए असली चुनौती यह है कि एकता कपूर और क्रिएटिव टीम ने जिस विजन के साथ शो को सोचा है, उसे स्क्रीन पर कितनी सच्चाई और गहराई से उतारा जा सके. लंबे सेटअप पीरियड, लगातार मिलने वाला फीडबैक और हर सीन को बेहतर बनाने की कोशिश, यह सब इस शो की प्रक्रिया का हिस्सा रहा है.”

नमिक ने कहा, ”’नागिन 7′ में गुस्सा, प्यार और बदले जैसी भावनाओं को अलग स्तर पर दिखाया गया है. हर भावना का अपना अलग रंग और गहराई होती है. इस सफर में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है. उन इमोशन्स को एक्सप्लोर करने का मौका भी मिला, जो इसे बाकी सीजन से अलग बनाता है. कहानी में आगे चलकर कई बड़े और हैरान करने वाले मोड़ आएंगे. अक्सर दर्शक सिर्फ एक्टर्स को पहचानते हैं, जबकि किसी शो को सफल बनाने में राइटिंग और क्रिएटिव टीम की भूमिका बेहद अहम होती है. एक मजबूत कहानी ही शो को यादगार बनाती है.”

‘नागिन 7’ में प्रियंका चाहर चौधरी इच्छाधारी नागिन की भूमिका निभा रही हैं. उनके अलावा, ईशा सिंह, साहिल उप्पल, विहान वर्मा, रिब्बू मेहरा, कुशाग्र दुआ, प्रतीक्षा राय, निवेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. कहानी हमेशा की तरह नागलोक, बदला, प्यार और साजिशों के इर्द-गिर्द घूमेगी, लेकिन इस बार मेकर्स ने इसे और बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी की है.

पीके/एबीएम

Leave a Comment