
Bhopal ,1 मई . मध्यप्रदेश के Chief Minister मोहन यादव ने संस्कारधानी जबलपुर में हुए क्रूज हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. वहीं राहत और बचाव कार्य में पर्यटकों की जान बचाने वालों को Government सम्मानित करेगी.
Chief Minister यादव ने Friday को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बरगी क्रूज हादसे को लेकर कहा कि बरगी बांध में हुआ हादसा चक्रवात की वजह से हुआ. उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी.
यादव ने कहा कि इस हादसे में मन को बेहद दुख पहुंचा. दुर्घटना में रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को पानी से निकाला, उनका 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा. बरगी बांध में हुई दुर्घटना चक्रवात की वजह से घटी है. हमने कल ही अपने पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, एसीएस संजय दुबे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा. राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को लगाया.
मुझे मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में 29 लोगों को बचाया गया है. Chief Minister यादव ने कहा कि अभी बरगी बांध में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं. रेस्क्यू टीम ने क्रूज को काटकर लोगों को पानी से निकाला है. रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को निकाला है, हम उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा था कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
–
एसएनपी/वीसी