‘मुंबई पुलिस सक्षम, डरने की जरूरत नहीं’, आमिर खान को मिली धमकी पर बोले संजय निरुपम

Mumbai , 18 जुलाई . शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने Actor आमिर खान को कथित तौर पर मिली गैंगस्टर की धमकी, राम मंदिर चंदा विवाद, आम आदमी पार्टी की राजनीति और उद्धव ठाकरे के ‘राम रक्षा आंदोलन’ पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में Mumbai Police पूरी तरह सक्षम है और धमकी देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है.

संजय निरुपम ने कहा कि उन्हें भी ऐसी जानकारी मिली है कि Actor आमिर खान को किसी गैंगस्टर की ओर से धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए यह धमकी दी है. हालांकि, इस मामले की सच्चाई क्या है, यह Mumbai Police, आमिर खान और संबंधित व्यक्ति ही बेहतर जानते हैं. इसलिए इस विषय पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. ऐसे मामलों की जांच एजेंसियां कर रही हैं और निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएंगे.

निरुपम ने कहा कि Mumbai के नागरिकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को ऐसी धमकियों से घबराने की जरूरत नहीं है. Mumbai Police एक सक्षम और प्रभावी Police बल है, जो ऐसे अपराधियों को समय रहते पकड़ लेती है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है. माफिया, गैंगस्टर और अपराधी तत्व अक्सर भय का माहौल बनाकर लोगों से हफ्ता वसूली करने की कोशिश करते हैं. आम नागरिकों और Bollywood से जुड़े लोगों से अपील है कि वे ऐसी धमकियों से भयभीत न हों और कानून व्यवस्था पर भरोसा रखें.

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए संजय निरुपम ने कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का दावा करते हुए दिल्ली की सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता से जाते-जाते देश की सबसे भ्रष्ट Government साबित हुई. अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government भी भ्रष्टाचार और बेईमानी के रास्ते पर चल रही है. पंजाब की जनता इस बार इस Government को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी तरह तैयार है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी.

उद्धव ठाकरे के ‘राम रक्षा आंदोलन’ पर संजय निरुपम ने कहा कि यह भगवान राम की रक्षा का आंदोलन नहीं, बल्कि अपनी Political रूप से कमजोर हो चुकी पार्टी को बचाने का प्रयास है. जिस पार्टी ने हिंदुत्व की विचारधारा छोड़ दी, भगवान राम से दूरी बना ली और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व की राजनीति का त्याग कर दिया, उसे भगवान राम का नाम लेने का नैतिक अधिकार नहीं है. जब ऐसी पार्टी राम के श्लोक और मंत्रों के साथ सड़क पर उतरती है, तो यह ऐसा प्रतीत होता है मानो लंकाधिपति रावण भगवान राम का श्लोक गा रहे हों.

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले पर संजय निरुपम ने कहा कि यदि किसी ने भगवान राम के मंदिर में चढ़ावे की राशि में चोरी की है, तो वह अत्यंत गंभीर और पापपूर्ण कृत्य है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए. मंदिर ट्रस्ट से जुड़े वरिष्ठ स्वयंसेवक चंपत राय पर जांच पूरी होने से पहले जिस तरह आरोप लगाए जा रहे हैं, वह उचित नहीं है. उन्होंने चंपत राय को एक सुसंस्कृत, सभ्य और प्रतिष्ठित व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके रहते यदि ऐसी घटना हुई है तो यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को बिना जांच पूरी हुए दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच होनी चाहिए. यदि जांच में चंपत राय या किसी अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन, जांच पूरी होने से पहले किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है.

–

पीएसके

Leave a Comment