
Mumbai , 18 जुलाई . भाजपा नेता नीलोत्पल मृणाल पांडे ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर Pakistanी कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने इस मुद्दे पर Maharashtra एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के अलावा Maharashtra के Chief Minister , Prime Minister और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.
नीलोत्पल मृणाल ने से कहा कि यह मामला केवल ‘मेड इन Pakistan’ उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित से जुड़ा हुआ मुद्दा है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद India Government ने Pakistan के कुछ कॉस्मेटिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया था.
उन्होंने दावा किया कि Government ने जिन उत्पादों पर रोक लगाई थी, उनमें कुछ फेयरनेस क्रीम भी शामिल थीं. इन उत्पादों में पारा और लेड जैसे हानिकारक तत्व पाए गए थे, जिन्हें स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बताया गया था.
भाजपा नेता का आरोप है कि इसके बावजूद कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऐसे Pakistanी उत्पाद उपलब्ध होने की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि यदि प्रतिबंधित या संदिग्ध उत्पाद अब भी बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रहे हैं, तो इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
नीलोत्पल मृणाल ने लोगों से भी अपील की कि वे विदेशी, खासकर Pakistan से आने वाले ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल न करें. उन्होंने कहा कि India में भी अच्छी गुणवत्ता वाले कॉस्मेटिक उत्पाद बनाए जाते हैं, इसलिए लोगों को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए.
उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐसे उत्पादों से होने वाली कमाई का इस्तेमाल गलत गतिविधियों और आतंकवाद में होने की आशंका जताई जाती रही है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया है.
–
वीकेयू/एबीएम