
Mumbai , 13 जून . Mumbai के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है. महानगर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कांजूरमार्ग-बदलापुर मेट्रो-14 परियोजना को आखिरकार मंजूरी मिल गई है. करीब 18 हजार करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिलने के साथ ही क्षेत्र के लाखों यात्रियों को बेहतर और तेज परिवहन सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है.
इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की लगातार पैरवी और प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
कांजूरमार्ग-बदलापुर मेट्रो-14 परियोजना के तहत कांजूरमार्ग से बदलापुर तक 43.69 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि मेट्रो ठाणे खाड़ी के नीचे भूमिगत सुरंग से होकर गुजरेगी. इसके साथ ही चिखलोली में एक आधुनिक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट हब बनाया जाएगा, जहां मेट्रो, लोकल रेलवे और सड़क परिवहन को एक साथ जोड़ा जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों का सफर बेहतर और तेज हो जाएगा.
सांसद श्रीकांत शिंदे ने इस परियोजना को मंजूरी दिलाने और इसे गति देने के लिए राज्य Government तथा संबंधित एजेंसियों के स्तर पर लगातार प्रयास किए. उन्होंने प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे कल्याण Lok Sabha क्षेत्र और आसपास के शहरों के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है.
कांजूरमार्ग-बदलापुर मेट्रो-14 परियोजना का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा. दो चरणों में बनने वाली इस परियोजना के पहले चरण में शीळफाटा से बदलापुर तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में शीळफाटा से कांजूरमार्ग तक का मार्ग विकसित किया जाएगा. प्रमुख स्टेशनों में कांजूरमार्ग, घणसोली, महापे, शीळफाटा, निळजे और बदलापुर शामिल हैं.
मेट्रो-14 के शुरू होने से बदलापुर, अंबरनाथ, कल्याण और डोंबिवली के लाखों यात्रियों का सफर आसान होगा. Mumbai , ठाणे और नवी Mumbai तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा और ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी. माना जा रहा है कि यह परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को मजबूत नहीं करेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और शहरी विकास को भी नई दिशा देगी.
–
डीके/एबीएम