मुंबई कॉन्सर्ट ड्रग्स ओवरडोज मामला: आरोपियों की कोर्ट में पेशी, पुलिस ने मांगी कस्टडी

Mumbai , 16 अप्रैल . देश की आर्थिक राजधानी Mumbai के गोरेगांव पूर्व स्थित नेस्को परिसर में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सामने आए ड्रग्स ओवरडोज मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को Thursday को अदालत में पेश किया गया, जहां Police ने उनसे गहन पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की है.

वनराई Police ने इस मामले में मुख्य आयोजक आकाश समल उर्फ विहान समेत विनोद जैन, प्रतीक पांडे, आनंद पटेल, रौनक खंडेलवाल और बालकृष्ण कुरूप को कोर्ट के सामने पेश किया. Police का कहना है कि यह मामला केवल एक ओवरडोज घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़े ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की आशंका है.

Police ने अदालत से कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना आवश्यक है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कॉन्सर्ट जैसे बड़े आयोजन में इतनी भारी मात्रा में नशीले पदार्थ कैसे पहुंचे और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है. जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह कोई संगठित गिरोह का काम है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. फिलहाल कोर्ट में सुनवाई जारी है और सभी की नजरें अदालत के फैसले पर टिकी हुई हैं.

बता दें कि इस दर्दनाक घटना में अब तक दो छात्रों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है. इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है.

Police के अनुसार, 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने गोरेगांव इलाके में स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे. इस दौरान कुछ छात्रों ने ड्रग कंज्यूम किया था. हालांकि, यह संभावित फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद साफ होगा. Monday देर रात 12 बजे के आसपास स्टूडेंट्स को सांस लेने में परेशानी के चलते नजदीक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत हो गई.

पीएसके

Leave a Comment