
New Delhi, 15 दिसंबर . कांग्रेस की दिल्ली रैली में Prime Minister Narendra Modi को लेकर विवादित नारे लगाने पर BJP MP साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फितरत ही अपशब्द कहने वाली है. अगर कांग्रेस को लग रहा है कि उनके अपशब्द कहने से Prime Minister Narendra Modi का कद कम हो जाएगा, तो ये उनकी गलतफहमी है, लिहाजा उन्हें ये गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए.
BJP MP साक्षी महाराज ने Monday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि ये लोग जितनी मर्जी उतने अपशब्द कह लें, लेकिन इससे उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है. मुझे किसी दिग्गज व्यक्ति ने बताया कि कांग्रेस के लोग जितना Prime Minister को अपशब्द कहेंगे, उतना ही पीएम Political मोर्चे पर सशक्त होंगे. हमारे Prime Minister कांग्रेस के अपशब्दों का इस्तेमाल अपने पक्ष में कमल का फूल खिलाने में कर लेंगे, लिहाजा हम इन अपशब्दों को शुभ संकेत के रूप में ही लेते हैं.
BJP MP ने कहा कि कांग्रेस को शायद इस बात की जानकारी नहीं है कि Prime Minister Narendra Modi की 56 इंच की छाती है, जो विपक्ष के सभी अपशब्दों को सहन कर जाती है.
वहीं, Samajwadi Party के नेता अबू आजमी के बयान पर BJP MP साक्षी महाराज ने कहा कि इस बात को किसी भी कीमत पर खारिज नहीं किया जा सकता है कि कांग्रेस और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ही इस देश का बंटवारा कराया है. देश की आजादी में और राष्ट्र निर्माण में किस व्यक्ति का कितना योगदान रहा है, ये बात किसी से छुपी नहीं है. सभी लोग इस बात को जानते हैं कि देश की आजादी में किसने कितना योगदान दिया है.
उन्होंने कहा कि अब Prime Minister Narendra Modi इतिहास के सभी पन्नों को खोल रहे हैं. इससे यह साफ जाहिर हो जाएगा कि किसने देश की आजादी के लिए क्या किया है.
–
एसएचके/वीसी