Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राजनीति,राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में भूस्खलन की चपेट में आने से बाच-बाल बचे सांसद मियां अल्ताफ अहमद

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में भूस्खलन की चपेट में आने से बाच-बाल बचे सांसद मियां अल्ताफ अहमद

जम्मू, 22 जुलाई . जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता और Lok Sabha सांसद मियां अल्ताफ अहमद Wednesday को पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से बाल-बाल बच गए. उनके काफिले की एक गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई थी.

से ​​बात करते हुए मियां अल्ताफ अहमद ने कहा कि वह ठीक थे और लैंडस्लाइड पार कर चुके थे, तभी उनके काफिले की एक गाड़ी मलबे की चपेट में आ गई. उन्होंने कहा कि उस गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

पिछले कुछ दिनों से बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को दूर करने के लिए मियां अल्ताफ राजौरी में कैंप कर रहे हैं. वह लैंडस्लाइड से प्रभावित दूरदराज के इलाकों का दौरा कर रहे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि जब वह पुंछ जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों से लौट रहे थे, तो जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर उनके काफिले की एक गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई थी लेकिन वे बाल-बाल बच गए.

मियां अल्ताफ अहमद ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी थी, “पुंछ के बाद राजौरी पहुंचा ताकि इलाके में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण पैदा हुए हालात का जायजा ले सकूं. राजौरी जाते समय एक लैंडस्लाइड हो गया था जिससे सड़क बंद हो गई थी. हालांकि मैं सुरक्षित रूप से राजौरी पहुंचने में कामयाब रहा.”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ और मलबा गिर गया था. सांसद के काफिले के साथ चल रही एक गाड़ी चट्टानों से टकरा गई, जिससे उसे नुकसान हुआ.

हालांकि, मियां अल्ताफ और बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं. कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने से सड़कें जाम हो गई हैं और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे समेत कई हाईवे पर ट्रैफिक में रुकावट आई है. अधिकारियों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि खराब मौसम के वक्त लैंडस्लाइड वाले इलाकों से यात्रा करने से बचें.

इससे पहले, मियां अल्ताफ ने अचानक आई बाढ़ और लगातार बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पुंछ में कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, जमीनी हालात का जायजा लिया और प्रशासन से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में बचाव, राहत, पुनर्वास और जरूरी सेवाओं को फिर से शुरू करने में तेजी लाने की अपील की.

–

एसडी/पीएम

Share