‘घोषणाओं की सरकार’ बनी एमपी सरकार, 711 वादे लंबित: उमंग सिंघार

Bhopal , 4 जुलाई . Madhya Pradesh विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की मोहन यादव के नेतृत्व वाली Government को घोषणाओं की Government करार दिया है. नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने social media पर लिखा है कि Chief Minister मोहन यादव की बड़ी-बड़ी घोषणाओं की हकीकत अब खुद Chief Minister कार्यालय की मॉनिटरिंग रिपोर्ट से सामने आ रही है.

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 10 प्रमुख विभागों की 711 घोषणाएं अब भी लंबित हैं. यानी विकास के नाम पर किए गए करीब 70 प्रतिशत वादे आज भी अधूरे हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि सबसे खराब स्थिति लोक निर्माण विभाग की है, जहां 191 में से 149 घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं. वहीं पंचायत, नगरीय विकास, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य और जनजातीय कार्य जैसे विभागों में भी 70 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं अधूरी पड़ी हैं.

उन्होंने राज्य Government की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि सवाल यह है कि क्या Government के लिए घोषणा करना ही उपलब्धि बन गया है? हर मंच से नए वादे किए जाते हैं, लेकिन पुराने वादों का हिसाब कोई नहीं देता. घोषणाएं होती हैं, फाइलें बनती हैं और फिर वही घोषणाएं वर्षों तक कागज़ों में दबी रह जाती हैं.

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा है कि विकास की पहचान घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर पूरे हुए कामों से होती है. Chief Minister द्वारा की गई घोषणाओं का यह हाल है तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि Chief Minister मोहन यादव के ढाई साल के कार्यकाल में जनता को अधूरी घोषणाएं ज़्यादा मिलीं या पूरे हुए विकास कार्य? जनता अब नए वादे नहीं, पुराने वादों का हिसाब चाहती है.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment