पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और अंडमान-निकोबार प्रशासन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर: सीआर पाटिल

New Delhi, 18 मई . केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने Monday को बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह प्रशासन के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.

एक्स पोस्ट में Union Minister ने लिखा कि पीएम मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह प्रशासन के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. यह एमओयू दूरस्थ एवं द्वीपीय क्षेत्रों में सुरक्षित, नियमित एवं सतत पेयजल सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस अवसर पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपGovernor एडमिरल डीके जोशी, राज्य मंत्री वी. सोमन्ना तथा मंत्रालय और यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

दूसरे पोस्ट में Union Minister ने बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं विकसित India के उनके संकल्प के अनुरूप, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय एवं पश्चिम बंगाल Government के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. यह साझेदारी राज्य में सुरक्षित, विश्वसनीय एवं सतत पेयजल सेवाओं के विस्तार को नई गति प्रदान करेगी.

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी वर्चुअली जुड़े तथा राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सहभागिता की. पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों तक सुरक्षित पेयजल सेवाओं का विस्तार न केवल लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा, बल्कि समावेशी विकास एवं जन सहभागिता आधारित सुशासन को भी सशक्त करेगा.

इस अवसर पर राज्य मंत्री वी. सोमन्ना तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे.

पीएम मोदी के नीदरलैंड्स दौरे का जिक्र करते हुए Union Minister ने कहा कि पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स के अपने दौरे के दौरान मशहूर डैम का दौरा किया, जो Gujarat के बड़े कल्पसर प्रोजेक्ट से मिलता-जुलता है. India के Gujarat का कल्पसर प्रोजेक्ट एक मल्टी-पर्पस प्रोजेक्ट है जिसका मकसद Gujarat में खंभात की खाड़ी के दोनों किनारों को जोड़कर एक मीठे पानी का बड़ा सरोवर डैम बनाना है और इस तरह बिजली बनाने, सिंचाई, इंडस्ट्री और पीने के लिए साफ पानी देना है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment