फ्रांस में हुई हिंसा के बाद देशभर से 780 से ज्यादा लोग हिरासत में, 57 पुलिस अधिकारी हुए घायल

पेरिस, 31 मई . फ्रांस में आयोजित यूईएफए चैंपियंस लीग में Saturday रात पेरिस सेंट-जर्मन (पीएसजी) की जीत का जश्न देखते ही देखते हिंसा में बदल गई. फ्रांसीसी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हालात ऐसे हो गए कि स्थानीय Police ने कार्रवाई करते हुए पेरिस में 280 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया. फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, पूरे देश में 780 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया.

अमेरिकी मीडिया एनबीसी न्यूज के अनुसार, गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने कहा कि 57 अधिकारी घायल हुए, जिनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आईं. फुटबॉल फैंस ने दुकानों में आग लगा दी और तोड़-फोड़ की. एक छोटे समूह ने पेरिस के एक Police स्टेशन पर हमला करने की कोशिश भी की.

Sunday को एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में नुनेज ने कहा कि “हालात काफी हद तक काबू में आ गए हैं.” उन्होंने कहा कि फ्रांस की राजधानी में ज्यादातर जश्न शांति से हुए और ज्यादातर घटनाएं चैंप्स एलिसीज इलाके में और पश्चिमी पेरिस में पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम के पास हुईं. यहां पर फैंस मैच देखने के लिए इकट्ठा हुए थे.

उन्होंने कहा कि Police ने पेरिस के आसपास मेन रिंग रोड पर लोगों को ट्रैफिक जाम करने से रोकने के लिए स्थानीय समयानुसार Saturday रात में पांच बार दखल दिया.

गृह मंत्री ने कहा कि फ्रांस के करीब 15 शहरों में घटनाएं हुईं. कुल 780 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 480 अकेले पेरिस इलाके में थे.

पेरिस प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने कहा कि कथित 277 लोगों को औपचारिक तौर पर Police कस्टडी में रखा गया है, इनमें 82 नाबालिग शामिल हैं. ज्यादातर लोगों पर Police अधिकारियों पर हमला करने का आरोप है, जबकि दूसरे आरोपों में चोरी, तोड़-फोड़ और पब्लिक ऑर्डर बिगाड़ना शामिल है.

नुनेज ने कहा कि एक गंभीर एक्सीडेंट में एक ड्राइवर का कार पर नियंत्रण खो गया और कार एक रेस्टोरेंट के टेरेस से टकरा गई, इसमें दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.

स्थानीय समयानुसार, Sunday दोपहर को एफिल टावर के पास चैंप डे मार्स में टीम की जीत का जश्न मनाने की तैयारी की गई थी. हालांकि, हिंसा की तस्वीर सामने आने के बाद इस बात पर संदेह था कि जश्न मनाया जाएगा या नहीं लेकिन नुनेज ने कहा कि Sunday दोपहर को प्लान किया गया सेलिब्रेशन तय समय पर होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि Police किसी भी संभावित हिंसा का दृढ़ता और पक्के इरादे से जवाब देगी.

समारोह के बाद पीएसजी टीम की मेजबानी फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों एलिसी प्रेसिडेंशियल पैलेस में करेंगे. फ्रांस ने राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22,000 Policeकर्मियों को तैनात किया है. पिछले साल, जब पीएसजी ने इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियंस लीग जीता था, तब दो लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे.

केके/वीसी

Leave a Comment