उत्तर प्रदेश: विकसित भारत के संकल्प को गांव-गांव पहुंचाएगा सिंचाई विभाग, 5 जून से जनजागरूकता अभियान

Lucknow, 31 मई . केंद्र और राज्य Government द्वारा ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को जन आंदोलन का स्वरूप देने की कवायद के बीच उत्तर प्रदेश का सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग भी मैदान में उतरने जा रहा है.

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सिंचाई, जल संरक्षण और किसानों के हित में संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 5 जून से 21 जून तक प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिसके तहत पदयात्रा, प्रदर्शनी, किसान संवाद और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी.

Sunday को सिंचाई विभाग मुख्यालय में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को प्रदेशव्यापी जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकसित India के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में Government की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग कृषि विकास, जल सुरक्षा, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 5 जून से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ विभागीय जनजागरूकता कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाए. इसके तहत 5 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में पदयात्राएं, प्रदर्शनी, किसान संवाद कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें तथा अन्य जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. अभियान के दौरान सिंचाई परियोजनाओं, राजकीय नलकूपों, नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और आधुनिक सिंचाई तकनीकों से जुड़ी जानकारियां किसानों और आमजन तक पहुंचाई जाएंगी.

राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने अधिकारियों से कहा कि विभाग की बड़ी परियोजनाओं, आधारभूत संरचनाओं और विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच प्रस्तुत किया जाए, ताकि लोग विभाग की भूमिका और उपलब्धियों से सीधे तौर पर परिचित हो सकें. वहीं, राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि लिफ्ट नहर योजनाओं के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सिंचाई सुविधाओं तथा नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने जैसे कार्यों को विशेष रूप से प्रचारित किया जाना चाहिए, जिससे किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके.

बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर किसान गोष्ठियों, जनसंवाद कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों के माध्यम से विभाग की योजनाओं के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा की जाए.

विकेटी/एएसएच

Leave a Comment