
Patna, 31 मई . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी के Governmentी आवास को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है. Patna के 10 सर्कुलर रोड स्थित Governmentी बंगले को खाली करने से इनकार करने के मुद्दे पर राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को कानून और Government द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या नियमों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं हो सकती.
मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस पूरे मामले में कानून सम्मत और संवैधानिक तरीके से बात होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘हम नहीं करेंगे’ जैसी भाषा और जबरदस्ती वाले बयान उचित नहीं हैं.
उन्होंने राजद नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों का Political चाल-चरित्र जैसा रहा है, उनसे इस तरह की प्रतिक्रियाओं की अपेक्षा की जा सकती है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है और सभी को लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा Governmentी निर्णयों का सम्मान करना चाहिए.
कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि Government तय नियमों और प्रक्रियाओं के तहत कार्य करती है, इसलिए किसी भी व्यक्ति या Political दल को Governmentी निर्णयों का सम्मान करते हुए उनका पालन करना चाहिए.
इस दौरान पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़े एक अन्य मुद्दे पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की उन्होंने कड़ी निंदा की. कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और किसी भी व्यक्ति पर हमला उचित नहीं ठहराया जा सकता, चाहे वह सत्ता पक्ष से जुड़ा हो या विपक्ष से.
उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी नेता या दल की नीतियों से असहमति है तो उसे व्यक्त करने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक मंच उपलब्ध हैं. ऐसे में हिंसा या हमले जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं.
टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हालिया चुनावी पराजय के बाद ममता बनर्जी बौखलाई हुई हैं और इसी कारण वह लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही हैं.
उन्होंने कहा कि चुनावी हार की खीझ और Political निराशा में वह ऐसे बयान दे रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है. कुशवाहा ने दावा किया कि विपक्षी दल अपनी Political असफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह के आरोपों का सहारा लेते हैं.
वहीं बिहार की राजनीति में उभर रहे नए समीकरणों और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी राय रखी. बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव में प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर Political दल और नेता को चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है. किसी को भी चुनावी प्रक्रिया से वंचित नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि जनता ही अंतिम निर्णय करती है और वही तय करेगी कि किसे समर्थन देना है.हालांकि कुशवाहा ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को किसी भी Political दल से कोई बड़ी चुनौती नहीं मिलने वाली है.
–
एएसएच/वीसी