Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आपदा,राजनीति,राष्ट्रीय

असम में बाढ़ से 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बचाव अभियान तेज: हिमंता बिस्वा सरमा

असम में बाढ़ से 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बचाव अभियान तेज: हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी, 1 अगस्त . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Saturday को कहा कि राज्य में बाढ़ राहत कार्यों को और तेज कर दिया गया है. राहत वितरण केंद्रों की संख्या बढ़कर 1,811 हो गई है, क्योंकि Government बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता, पुनर्वास और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी रखे हुए है.

social media पर बाढ़ की ताजा स्थिति साझा करते हुए Chief Minister ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक पहुंचने के लिए राज्य भर में राहत कार्यों का विस्तार किया जा रहा है.

29 अप्रैल से 31 जुलाई के लिए जारी आधिकारिक बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, असम के 25 जिलों, 77 राजस्व सर्किलों और 2,251 गांवों में बाढ़ का असर पड़ा है. बाढ़ से 11.45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 218 राहत शिविरों में वर्तमान में 71,889 विस्थापित लोग रह रहे हैं. राज्य Government ने बाढ़ प्रभावित निवासियों को भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 1,811 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं.

बुलेटिन में बताया गया है कि मौजूदा बाढ़ के मौसम में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 82 लोगों की जान चली गई है. इनमें सबसे अधिक 42 मौतें शिवसागर में हुई हैं, इसके बाद चराइदेव (21), जोरहाट (9), धेमाजी (3), गोलाघाट (3), कार्बी आंगलोंग (2), सोनितपुर (1) और कामरूप (1) का नंबर आता है.

शिवसागर और धेमाजी जिलों से एक-एक व्यक्ति लापता हैं.

बाढ़ के पानी से आवासीय संपत्तियों को भी व्यापक क्षति पहुंची है, जिसमें 2,530 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 9,668 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं. बचाव और राहत अभियान जारी रहने के कारण संवेदनशील क्षेत्रों से कुल 29,985 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

Chief Minister ने दोहराया कि Government की प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास और सामान्य स्थिति बहाल करना है, जबकि अधिकारी बाढ़ की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और विस्थापित परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं.

अप्रैल के अंत में शुरू हुई बाढ़ ने ऊपरी असम, मध्य असम और पश्चिमी असम के कई जिलों को प्रभावित किया है, जिससे बुनियादी ढांचे, कृषि और आवासीय क्षेत्रों को व्यापक नुकसान पहुंचा है.

–

एमएस/

Share