4 जून को केरल में मानसून देगा दस्तक, महाराष्ट्र में इतने दिनों बाद दिखेगा असर

Mumbai , 2 जून . भीषण गर्मी से बहुत जल्द राहत मिलने के आसार दिखने वाले हैं. Mumbai भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया है कि 4 जून को मानसून केरल में दस्तक देगा. Maharashtra के कई जिलों में मानसून धीरे-धीरे बढ़ेगा.

Mumbai में से बातचीत में बिक्रम सिंह ने कहा कि मॉनसून के 4 जून को सबसे पहले केरल पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. Maharashtra के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है, जबकि Mumbai तक इसके पहुंचने में करीब 10 दिन लग सकते हैं, बशर्ते मानसून की गति सामान्य बनी रहे.

उन्होंने बताया कि फिलहाल केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन Maharashtra में अभी केवल छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. हालांकि अगले तीन से चार दिनों में इन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, विशेषकर कोंकण और गोवा क्षेत्र में बढ़ेगी.

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज वॉर्निंग भी जारी की है. दक्षिण और मध्य Maharashtra के सतारा तथा कोल्हापुर जिलों के अलावा विदर्भ क्षेत्र के अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर और जालना में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है.

बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले आंधी-तूफान की गतिविधियां कई बार काफी तेज हो जाती हैं. इस दौरान हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ों और उनकी शाखाओं के टूटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं.

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकें और मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा या अन्य गतिविधियां जारी रखें. आमतौर पर ऐसी मौसमीय गतिविधियां आधे घंटे से एक घंटे तक चल सकती हैं.

बारिश की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि Mumbai और आसपास के क्षेत्रों में भी अगले 48 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय विशेष रूप से 5 बजे से 7 बजे के बीच बारिश और तूफानी गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इससे वर्तमान में महसूस की जा रही गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

ठाणे, नवी Mumbai और Mumbai महानगर क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि 4 जून से मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देना शुरू हो जाएगा. अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जिससे तापमान और उमस में कमी आएगी. हालांकि पूरी राहत मिलने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं.

उन्होंने कहा कि 8 और 9 जून के बाद बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों का दायरा और अधिक बढ़ेगा. उस समय लोगों को गर्मी और उमस से व्यापक राहत मिलने की संभावना है.

मानसून की प्रगति पर बोलते हुए बिक्रम सिंह ने कहा कि 4 जून को केरल पहुंचने के बाद मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और अनुकूल परिस्थितियां बनी रहने पर Maharashtra के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा.

मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर आवश्यक चेतावनियां जारी करता रहेगा.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment