
वाशिंगटन, 16 जुलाई . भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद थानेदार ने Prime Minister Narendra Modi की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद करिश्माई नेता बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में India ने जो प्रगति की है, उसे अमेरिका में पहचान और सम्मान मिलना चाहिए.
को दिए एक विशेष साक्षात्कार में मिशिगन से डेमोक्रेटिक सांसद थानेदार ने Prime Minister मोदी और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों पर भी बात की. उन्होंने कहा, “देखिए, President ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. मोदीजी बेहद करिश्माई नेता हैं और उनके सभी के साथ अच्छे रिश्ते हैं.”
थानेदार ने अमेरिका के न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और वॉशिंगटन डीसी की Prime Minister मोदी की यात्राओं को याद करते हुए कहा कि उन्हें हर बार अमेरिका में भव्य स्वागत मिला. उन्होंने यह भी बताया कि जब जो बाइडेन President थे और Prime Minister मोदी राजकीय यात्रा पर वॉशिंगटन आए थे, तब उन्हें राज्य भोज (स्टेट डिनर) से सम्मानित किया गया था.
थानेदार ने कहा, “उस दिन मैं पीएम मोदी के साथ था और हमारी काफी लंबी बातचीत हुई थी. Prime Minister मोदी ने उनसे अमेरिकी सांसदों को India की विविधता और विकास के बारे में बेहतर ढंग से समझाने का आग्रह किया था.
थानेदार के अनुसार, पीएम मोदी ने उनसे कहा था, “कांग्रेस के सदस्यों को बताइए कि India कैसा है.” उन्होंने कहा, “India में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं. वे अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, अलग-अलग तरह का भोजन करते हैं, लेकिन सभी साथ मिलकर रहते हैं और India लगातार आगे बढ़ रहा है.”
थानेदार ने बताया कि Prime Minister मोदी चाहते थे कि अमेरिकी सांसद स्वयं India आकर यहां की प्रगति देखें. उन्होंने कहा कि वह पहले भी अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल India लेकर आ चुके हैं और अब रिपब्लिकन तथा डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ एक और दौरे की योजना बना रहे हैं.
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने मुझे आमंत्रित किया और कहा कि कांग्रेस के सदस्यों को साथ लेकर आइए, ताकि वे खुद India को देख सकें.”
उन्होंने कहा, “इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य उन्हें India में हो रही प्रगति दिखाना है, यह बताना है कि गरीब लोगों का जीवन कैसे बेहतर हुआ है और पिछले 10 वर्षों में India किस तरह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है.”
थानेदार ने विश्वास जताया कि कुछ ही वर्षों में India तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा. इस उपलब्धि का जश्न मनाया जाना चाहिए.”
भारत-अमेरिका संबंधों पर उन्होंने कहा कि दोनों लोकतांत्रिक देशों को चीन की चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए. उन्होंने कहा, “India और अमेरिका को साथ मिलकर चीन का मुकाबला करना चाहिए.”
थानेदार ने कहा, “पीएम मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और मैं उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं. मैं दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों के लिए लगातार काम करता रहूंगा.”
–
केके/वीसी