
रांची, 17 जून . रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर Tuesday देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई. दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके. हालांकि ये बम कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सके और घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. पूरी घटना cctv में रिकॉर्ड हो गई है. रांची Police मामले की जांच में जुटी हुई है.
Police की अब तक की जांच के अनुसार, Tuesday देर रात दो अज्ञात युवक कार्यालय परिसर की ओर पेट्रोल बम फेंकने पहुंचे थे. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चिली सॉस की कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर पेट्रोल बम तैयार किए गए थे. इनमें से एक पेट्रोल बम बाउंड्री के पास ही गिर गया जबकि दूसरा भी कार्यालय परिसर तक नहीं पहुंच सका. इसके कारण कोई नुकसान नहीं हुआ.
रांची के एसपी सिटी पारस राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही Police और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है. Police को आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी मिली है. फुटेज में दो संदिग्ध युवक कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं. Police उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ संभावित कारण भी सामने आए हैं. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आरएसएस कार्यालय और पास स्थित एक होटल के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था. हालांकि Police ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता आरएसएस कार्यालय पहुंचे. भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.
वहीं, वरिष्ठ Police अधिकारियों ने बताया कि cctv फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है. जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/पीएम