
Mumbai , 17 मार्च . ईद की छुट्टियों में Dubai से Mumbai आए 17 वर्षीय नाबालिग ने चांदीवली इलाके में अपनी कार से स्कूटर में टक्कर मार दी, जिससे एक मासूम की जान चली गई. Police ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे 27 मार्च तक के लिए सुधार गृह भेज दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी नाबालिग ने चांदीवली इलाके में एक किराए की एसयूवी चलाते हुए स्कूटर को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटर पर पीछे बैठे 15 वर्षीय प्रतीक माने की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में लोगों में हड़कंप मच गया.
हादसे के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन साकीनाका Police ने तेजी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया. आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया. वहां से उसे 27 मार्च तक सुधार गृह भेज दिया गया है.
जांच के दौरान Police को यह भी पता चला कि आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की. उसके परिवार ने Police को बताया कि वह मीरा रोड चला गया है, लेकिन बाद में वह चांदीवली में ही एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ मिला.
Police ने आरोपी के दोस्त, मोहम्मद अनस मोहर्मअली खान (22) को भी नोटिस जारी किया है. उसने ही एसयूवी एक दिन के लिए किराए पर ली थी. Police उसकी भूमिका की जांच कर रही है और तय करेगी कि आगे क्या कार्रवाई करनी है.
इस पूरे मामले में Police ने कहा कि नाबालिग होने के बावजूद हादसे की गंभीरता को देखते हुए पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. हादसे के शिकार बच्चे का परिवार अभीसदमे में हैं.
फिलहाल Police पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. आरोपी लड़के के परिवार और अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे cctv फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
–
पीआईएम/वीसी