
Lucknow, 9 अगस्त . देशभक्ति, बलिदान और राष्ट्रीय कर्तव्य की भावना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने Lucknow में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की है. पूरे शहर में स्वतंत्रता सेनानियों और संवैधानिक मूल्यों को दर्शाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं. साथ ही एक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई. इस मौके पर उत्तर प्रदेश Government के मंत्री जयवीर सिंह ने से बात की और देश की नई पीढ़ी के नाम संदेश दिया.
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “आज हम देशभक्ति की गहरी भावना से ओत-प्रोत हैं, लेकिन दुख इस बात का है कि आने वाली पीढ़ी धीरे-धीरे ये भूलती जा रही है कि देश के लिए कितने नौजवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी. उन्हीं शहीदों की वजह से आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं.”
उन्होंने काकोरी कांड को याद करते हुए कहा, “आज 9 अगस्त है. इसी दिन काकोरी एक्शन हुआ था. युवा क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों का खजाना लूटकर उसे देश के नाम कर दिया था. उन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमा. सवाल ये है कि क्या आज की पीढ़ी को ये पता है? इसी सोच के साथ ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं.”
जयवीर सिंह ने कहा, “हमारा मकसद है कि राष्ट्रीय संदेश नई पीढ़ी तक जाए. युवा अपने पूर्वजों के बारे में जानें कि उनके राष्ट्रीय योगदान क्या थे, राष्ट्र के लिए उनकी भूमिका क्या थी, कितने संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली है. जब तक नई पीढ़ी अपना इतिहास नहीं जानेगी, तब तक India और भारतीयता के लिए समर्पण की भावना नहीं आएगी.”
इस जब मंत्री जयवीर सिंह से प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी सवाल पूछा गया.
इस पर उन्होंने कहा, “जब छात्रों के हितों की रक्षा और भर्ती में पारदर्शिता की बात आती है तो उत्तर प्रदेश ने 2017 से Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक नई मिसाल कायम की है. हमने पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण भर्ती के लिए नया मानक स्थापित किया है. पेपर लीक जैसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस है.”
उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा, “राहुल गांधी को पहले कांग्रेस-शासित राज्यों और उन राज्यों को देखना चाहिए जहां उनकी पार्टी विपक्ष में है. उन्हें देखना चाहिए कि रांची, केरल और Himachal Pradesh में छात्रों और भर्तियों के साथ क्या हो रहा है. वहां पारदर्शिता का क्या हाल है. पहले वहां की स्थिति सुधारें, फिर यूपी पर सवाल उठाएं.”
जयवीर सिंह ने कहा, “चाहे छात्रों के हितों की रक्षा हो, व्यापारियों और उद्योगों को बढ़ावा देना हो या राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करनी हो – पीएम Narendra Modi के नेतृत्व में देश ने एक बड़ी छलांग लगाई है. आज India को दुनिया में नई पहचान और लोकप्रियता मिली है. हम हर तरह से मजबूत हुए हैं. चाहे वह हमारी रणनीतिक स्थिति हो या हमारी आर्थिक ताकत.”
–
पीआईएम/एएस