
New Delhi, 10 अगस्त . स्लोवेनिया की राजधानी ल्युब्ल्याना स्थित भारतीय दूतावास के परिसर को India विरोधी तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया. India ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि वियना कन्वेंशन के तहत राजनयिक परिसरों की सुरक्षा और उनकी पवित्रता सुनिश्चित करना अनिवार्य है. मंत्रालय ने इस मामले को New Delhi और ल्युब्ल्याना, दोनों स्तरों पर स्लोवेनियाई अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है.
एमईए ने कहा कि इस तरह की निंदनीय घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. साथ ही, मंत्रालय ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से ऐसे समूहों की ओर से फैलाए जा रही घृणा और दुष्प्रचार का संज्ञान लेने का आग्रह किया.
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब India और स्लोवेनिया अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं.
पिछले महीने, राजदूत अमित नारंग ने स्लोवेनिया के विदेश एवं यूरोपीय मामलों के मंत्री टोने काजर से मुलाकात की थी. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी.
इसकी जानकारी देते हुए भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, “राजदूत अमित नारंग ने मंत्री टोने काजर से मुलाकात की. राजदूत ने India के विदेश मंत्री एस जयशंकर का खत उन्हें सौंपा.”
इसमें आगे कहा गया कि बातचीत काफी सफल रही और विभिन्न मुद्दों पर बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बात हुई.
24 जून को सचिव (पश्चिम ) एंबेसडर सिबी जॉर्ज ने स्लोवेनिया गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लिया था. इसकी जानकारी एक्स के जरिए एमईए ने दी. बताया कि स्लोवेनिया ने सीमा पार आतंकवाद से लेकर हर क्षेत्र में India के साथ खड़े रहने का वादा दोहराया.
India और स्लोवेनिया के बीच राजनयिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे और India का दूतावास ल्युब्ल्याना में 2007 से कार्यरत है. ऐसे में भारतीय राजनयिक परिसर में तोड़फोड़ या उसे नुकसान पहुंचाने की घटना को India ने गंभीरता से लिया है.
–
केआर/