
वाशिंगटन, 9 मार्च . ईरान के मिनाब शहर में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नौसैनिक अड्डे पर हुए हमले से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक इमारत को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमले को दिखाया गया है. यह अड्डा एक प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित है. ईरान के Governmentी मीडिया के अनुसार 28 फरवरी को हुए हमले में उस स्कूल के 160 से अधिक विद्यार्थियों की मौत हो गई थी.
सेमी-ऑफिशियल ईरानी न्यूज एजेंसी मेहर न्यूज की ओर से साझा किया गया यह वीडियो पहली बार उस इलाके में मिसाइल गिरते हुए दिखाता है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि यह उन बढ़ते सबूतों में से एक है जो अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर इल्ज़ाम लगाने के हालिया दावों को गलत साबित करते हैं.
रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो पास के एक निर्माण स्थल से बनाया गया है. इसमें एक ऐसी मिसाइल दिखाई देती है, जो अमेरिका की टॉमहॉक लैंड अटैक मिसाइल (टीएलएएम) जैसी लगती है. यह मिसाइल आईआरजीसी के अड्डे के अंदर एक स्थान पर जाकर गिरती दिखाई देती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इजराइल टॉमहॉक मिसाइल का इस्तेमाल नहीं करता.
जेम्स मार्टिन सेंटर फॉर नॉनप्रोलिफरेशन स्टडीज़ के शोध सहयोगी सैम लेयर ने सीएनएन से कहा कि वीडियो में दिख रही मिसाइल टॉमहॉक मिसाइल की विशेषताओं से मेल खाती है. लेयर के अनुसार, सबसे पहले यह मिसाइल देखने में टीएलएएम जैसी लगती है. इसका आकार क्रॉस की तरह होता है, जिसमें बीच में पंख लगे होते हैं और पीछे की तरफ टेल किट होता है.
लेयर ने यह भी कहा कि वीडियो की लोकेशन से पता चलता है कि एक क्रूज मिसाइल अड्डे के बीच में स्थित इमारतों में से एक पर गिरती है. हालांकि वीडियो में स्कूल पर सीधे हमला होते हुए नहीं दिखता, लेकिन संभावना है कि स्कूल पर हुआ हमला भी उसी कार्रवाई का हिस्सा था.
सीएनएन ने जिन अन्य हथियार विशेषज्ञों से बात की, उन्होंने भी इस आकलन से सहमति जताई है.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Saturday को मिनाब के स्कूल पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि सीएनएन और कई अन्य मीडिया संस्थानों के विश्लेषण इससे अलग संकेत देते हैं.
वहीं ईरान के Governmentी मीडिया के अनुसार मिनाब के स्कूल पर हुए हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया गया है.
ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अमीर सईद इरावानी ने Friday को कहा कि 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में अब तक कम से कम 1332 ईरानी नागरिक मारे जा चुके हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा हजारों लोग घायल हुए हैं.
–
एएस/