लखनऊ अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मु और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

New Delhi, 22 जून . President द्रौपदी मुर्मु ने Monday को Lucknow अग्निकांड पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी घटना पर संवेदनाएं व्यक्त कीं.

President द्रौपदी मुर्मु ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि Lucknow में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि Lucknow के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा कि Lucknow के कोचिंग सेंटर में आग लगने की दुखद घटना में कई लोगों की जान चली गई है, जो बेहद पीड़ादायक व हृदयविदारक है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. कांग्रेस पार्टी सभी शोकसंतप्त परिवारों एवं घायलों के साथ है. मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं. Government व प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा व राहत प्रदान की जाए.

बसपा मुखिया मायावती ने दुख जताते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि यूपी की राजधानी Lucknow के एक कोचिंग सेंटर में दोपहर बाद हुई अग्निकांड में अनेक लोगों की मौत और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद. इस प्रकार की जानलेवा घटनाएं दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं. ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी को मिलकर सही से काम करने की जरूरत है. सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा.

Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि Lucknow के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि. जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं. Government घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे. ये एक बेहद दुखद घटना है. इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे. भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए.

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि Lucknow में हुई आगजनी की घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं व्यथित करने वाला है. इस हृदयविदारक दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि Lucknow में हुए दुःखद अग्निकांड में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें. घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि Lucknow के अलीगंज में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार हृदयविदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा कि Lucknow में हुई अग्नि दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment