
New Delhi, 15 फरवरी . कोलंबो में भारत-Pakistan के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दिलचस्प मैच हुआ. यह मैच India ने जीत लिया और Pakistan की करारी हार हुई है. कर्नाटक के उपChief Minister डीके शिवकुमार, Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है.
कर्नाटक के उपChief Minister ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अरबों दिलों का गौरव. आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में Pakistan के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. अनुशासित गेंदबाजी और दमदार फील्डिंग ने इस जीत की नींव रखी. हमारी टीम को आगे के मैचों में भी यही लय और बड़ी सफलता मिले, यही हमारी कामना है.”
Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा, “अद्भुत, शानदार, जबरदस्त जीत. भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में Pakistan को पराजित कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. पूरी टीम को हार्दिक बधाई. देश को आप सभी खिलाड़ियों पर गर्व है.”
उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से Samajwadi Party की विधायक रागिनी सोनकर ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए लिखा, “टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में Pakistan पर भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई.”
उन्होंने आगे लिखा कि हर बार की तरह आपके शानदार प्रदर्शन ने सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है.
India ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. इस पारी में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए. इसके जवाब में Pakistanी टीम 18 ओवर में महज 114 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन की पारी खेली.
–
एएमटी/डीकेपी