
New Delhi, 15 फरवरी . आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी Pakistan को करारी शिकस्त दी. Sunday को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मैच में टीम इंडिया ने Pakistan को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली.
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. इस स्कोर में ईशान किशन की शानदार पारी अहम रही. उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. जवाब में Pakistan की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में ऑलआउट होकर सिर्फ 114 रन ही बना पाई. India की इस धमाकेदार जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. आम जन के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी social media के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते और टीम इंडिया को बधाई देते नजर आए.
India की जीत पर Actor रितेश देशमुख ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “जय जय जय जय हे…”.
BJP MP और Actor रवि किशन ने कहा, “शानदार खेला टीम इंडिया. फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन India बनाम Pakistan का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पूरी टीम को बधाई.”
अनिल कपूर ने कहा, “और बस, ऐसे ही किया जाता है. आप पर हमें बेहद गर्व है, टीम इंडिया.”
ममूटी ने कहा, “आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में Pakistan पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई! यह देश के लिए गौरव का क्षण है!” अजय देवगन ने कहा, “यह शानदार टीम जीत को बेहद आसान बना देती है! टीम इंडिया, आपने क्या शानदार खेला है! वाह.”
जान्हवी कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण.” आयुष्मान खुराना ने कहा, “टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच विडंबनापूर्ण रूप से सबसे एकतरफा साबित हुआ.” अनुपम खेर ने “हर हर महादेव! जय भोलेनाथ” लिखकर खुशी जाहिर की.
विवेक ओबेरॉय ने कहा, “India ने Pakistan को टी20 विश्व कप में एकतरफा हराया. ईशान किशन की धमाकेदार 77 रन (40 गेंदें) की पारी से India ने 175/7 बनाए. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने शुरुआती ओवरों में 3 विकेट झटके. Pakistan 114 पर ऑलआउट, India 61 रनों से जीता. ब्लू जर्सी की जोरदार जीत.”
–
एमटी/डीकेपी