
Patna, 26 मार्च . महान शासक, कुशल प्रशासक और बौद्ध धर्म के सुप्रसिद्ध प्रचारक चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें नमन किया है.
बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “महान शासक सम्राट अशोक जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन.”
Union Minister और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी सम्राट अशोक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मांझी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “धम्म के दिव्य प्रकाश से समय को आलोकित करने वाले और अखंड India की गौरवगाथा को एक विराट चेतना में प्रतिष्ठित करने वाले, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन.”
उपChief Minister सम्राट चौधरी ने पोस्ट किया, “अखंड India की सुदृढ़ नींव रखने वाले, शक्ति, सुशासन, धर्म, नीति और करुणा के प्रतीक, मौर्य साम्राज्य के महापराक्रमी, न्यायप्रिय और दूरदर्शी महान चक्रवर्ती सम्राट ‘सम्राट अशोक’ जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. उनका आदर्श जीवन हमें सत्य, अहिंसा, न्याय और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है. समस्त देशवासियों को इस गौरवपूर्ण अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.”
उपChief Minister विजय कुमार सिन्हा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रियदर्शी व देवानांप्रिय जैसी उपमाओं से अलंकृत, शक्तिशाली मौर्य साम्राज्य के महान नायक अशोक मौर्य जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. अशोकाष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. सम्राट अशोक के आदर्श, शांति, धर्म और जनकल्याण की भावना हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहे, यही कामना है.”
राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, “पराक्रम, प्रेम, करुणा, कल्याण व लोकसमता के अप्रतिम आदर्श, बृहत अखंड India के निर्माता और मौर्य साम्राज्य के महान चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी अशोक महान की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन और विनम्र श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं. बिहार सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं.”
–
डीसीएच/