उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi/Lucknow, 24 जनवरी . उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने राज्य के सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की भी कामना की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. सनातन संस्कृति की अमूल्य विरासत से सिंचित, गंगा-यमुना की पावन और उर्वर भूमि उत्तर प्रदेश वह धरती है, जिसने राष्ट्र को संस्कृति, साधना, शक्ति और संकल्प के मार्ग पर सदैव अग्रसर किया है. आज डबल इंजन Government में उत्तर प्रदेश विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. प्रदेश के सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करता हूं.”

भाजपा नेता विनोद तावड़े ने पोस्ट में लिखा, “अध्यात्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं की पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. India की सभ्यता, संस्कार और राष्ट्रचेतना को दिशा देने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति करे, समृद्धि के नए शिखर छुए और देश को नेतृत्व, संस्कृति व विकास के पथ पर आगे बढ़ाता रहे.”

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसंख्या के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही कामना है.

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश इतिहास, विरासत और आधुनिक विकास की संगम-भूमि है. डबल इंजन Government के साथ तेज रफ्तार में आगे बढ़ता प्रदेश, जहां सुरक्षा है, सुशासन है और सपनों को नई उड़ान है. Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में नया उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर, सशक्त और भविष्य के लिए तैयार है.”

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. अपनी गौरवशाली विरासत को संजोए उत्तर प्रदेश आज जन-जन के अटूट विश्वास एवं सुदृढ़ नीतियों के चलते विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और एक ‘सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर’ प्रदेश के रूप में उभर रहा है.”

बता दें कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को राज्य Government वैश्विक स्तर पर मना रही है. मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, ‘यूपी दिवस’ का मुख्य कार्यक्रम Lucknow स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा. जिला स्तर पर मंत्रियों और पदाधिकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. गांव-ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अलग-अलग कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर पांच ऐसे लोगों को उत्तर गौरव सम्मान भी दिया जाएगा, जिन्होंने राज्य को पहचान दिलाने में योगदान दिया है.

मंत्री जयवीर सिंह ने एक बयान में बताया कि देशभर के अलग-अलग राज्यों की राजधानियों में यूपी महोत्सव आयोजित करने का फैसला किया गया है, जिसमें स्थानीय नेताओं की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित होंगे. दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अलग-अलग देशों के राजदूत शामिल होंगे. अन्य देशों में जहां उत्तर प्रदेश के लोग अधिक संख्या में प्रवास करते हैं, वहां भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

डीसीएच/

Leave a Comment