श्रीनगर में डल झील किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

श्रीनगर, 26 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में Sunday को ‘फिट इंडिया’ संदेश के साथ ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से व जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने हिस्सा लिया.

‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन श्रीनगर में डल झील के किनारे किया गया. मनसुख मंडाविया ने अन्य लोगों के साथ साइकिलिंग की.

मनसुख मांडविया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत श्रीनगर में डल झील के किनारे एक ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया गया. कश्मीर के लोगों ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल विभिन्न राज्यों के मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया. यह कार्यक्रम एक खुशनुमा माहौल में आयोजित किया जा रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “तीसरे दिन के अवसर पर Sunday को डल झील पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से फिटनेस का संदेश दिया गया.”

Union Minister ने कहा कि किसी भी देश को समृद्ध राष्ट्र बनना है तो देश के नागरिकों का स्वस्थ रहना जरूरी है. नागरिक फिट रहेंगे तो समाज स्वस्थ रहेगा. एक स्वस्थ समाज ही ‘विकसित भारत’ का निर्माण कर सकता है. इस उद्देश्य को सिद्ध करने के लिए हर Sunday देश में 16 हजार से अधिक स्थानों पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन हो रहा है.

मनसुख मांडविया तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं. इससे पहले, Saturday को उन्होंने श्रीनगर में चिंतन शिविर में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में समन्वित कार्रवाई, व्यवस्थागत सुधार, नीतिगत अभिसरण और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के माध्यम से India के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर केंद्रित विचार-विमर्श किया गया.

जम्मू-कश्मीर के माननीय उपGovernor मनोज सिन्हा भी चिंतन शिविर में उपस्थित थे, और उन्होंने India को खेलों का महाशक्तिस्थल बनाने की परिकल्पना की सराहना की.

डीसीएच/

Leave a Comment