
नवादा, 26 अप्रैल . बिहार में Police अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार एक्शन में नजर आ रही है. इस बीच, नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में Police के साथ हुई मुठभेड़ में वांछित अपराधी टिंकू यादव गोली लगने से घायल हो गया. Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. टिंकू पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था.
Police के एक अधिकारी ने Sunday को बताया कि तड़के रोह थाना को सूचना प्राप्त हुई कि कई मामलों का आरोपी टिंकू यादव कोशी गांव में कुछ बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है. उक्त सूचना के आधार पर जिले के वरिष्ठ Police अधिकारियों के निर्देश के बाद रोह थाना Police कोशी गांव पहुंची. इस दौरान कई अन्य थाने की Police को भी सहयोग के लिए संबंधित गांव में बुलाया गया. इसी क्रम में उसे Police के आने की भनक लग गई. कोशी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ही दो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने Police की गाड़ी देख भागने लगे.
Police जैसे ही दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, वैसे ही मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने Police पर फायरिंग कर दी. बचाव में Police ने भी आत्मरक्षार्थ एवं नियंत्रित तरीके से दो राउंड फायर की, जिसमें एक गोली मोटरसाइकिल सवार युवक के बाएं पैर में जा लगी. इसी आपाधापी का फायदा उठाकर दूसरा मोटरसाइकिल सवार युवक वहां से फरार हो गया. Police ने घायल अपराधी को पकड़ लिया.
नवादा के Police अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि पकड़े गए युवक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम टिंकू यादव, नवाडीह (जमुई) का रहने वाला बताया. Police ने बताया कि घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि टिंकू यादव रोह थाना क्षेत्र में अशोक मिस्त्री नामक व्यक्ति का गला काटकर उसकी हत्या करने और शव को जला देने के मामले में आरोपी है.
Police इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी. फरार रहने की स्थिति में इसके ऊपर 50,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था. गिरफ्तार टिंकू यादव पर जमुई जिले के भी विभिन्न थानों में मामला दर्ज है.
–
एमएनपी/एसके