
Mumbai , 25 फरवरी . पीएम मोदी के दो दिवसीय इजरायल दौरे को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि वे जिन देशों का दौरा करते हैं, तो वहां से India के लिए कुछ जरूर लाते हैं. देश की Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष के पद पर बैठे राहुल गांधी जब विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो बस देश को बदनाम करना ही उनका मकसद होता है.
Mumbai में से बातचीत में शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी देश के लिए कुछ करने, उसकी तरक्की में अच्छा योगदान देने निकलते हैं. दूसरी तरफ विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश की इमेज खराब करने निकलते हैं. जनता अब समझ गई है कि राहुल गांधी की हरकतें पूरी तरह से देश को बदनाम करने के लिए हैं. राहुल गांधी अब पूरी तरह से एक्सपोज हो चुके हैं. पीएम मोदी सिर्फ India तक सीमित नहीं हैं. वे अब विश्व के नेता हैं.
अमेरिकी President ट्रंप के ‘युद्ध नहीं रुकता तो Pakistan के पीएम मर जाते’ वाले बयान पर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप क्या कहेंगे या क्या करेंगे, इस बारे में कोई पक्का नहीं है. उन्हें दुनिया को गुमराह करने वाले धोखेबाज और बेबुनियाद बयान फैलाना बंद कर देना चाहिए.
टी-20 विश्व कप में सिराज-शमी के खेलने पर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि मैं क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी, क्योंकि मुझे इसमें कोई एक्सपर्टीज नहीं है. हालांकि, इसमें शामिल ऑर्गनाइजेशन, जैसे बीसीसीआई या कोई दूसरी एसोसिएशन, अगर अधिकारी इस बारे में बात करते हैं, तो यह उनका मामला है.
बता दें कि मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को टी-20 विश्व कप में खिलाने की मांग जोर पकड़ रही है. एआईएमआईएम की ओर से कहा जा रहा है कि दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप में मौका दिया जाना चाहिए.
यह मांग तब तेज हो गई है, जब India का आगे का सफर काफी कठिन है. वह साउथ अफ्रीका के साथ सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में बुरी तरह हारा है. अब उसका सेमीफाइनल में जाने का रास्ता काफी कठिन हो गया है.
–
डीकेएम/एबीएम