
Mumbai , 9 जनवरी . Maharashtra में India की जीडीपी वृद्धि और मौजूदा Political हालात को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है.
मनीषा कायंदे ने न्यूज एजेंसी से कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी Government द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का असर अब साफ दिखाई दे रहा है. India तेजी से आगे बढ़ रहा है. जो आर्थिक सुधार किए गए हैं और जिस तरह की विकास दर हम देख रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि देश एक विकास की ओर बढ़ चुका है. मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन India निश्चित रूप से विकसित देश बनेगा.
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा.
मनीषा कायंदे ने कहा कि राहुल गांधी एक गैर-जिम्मेदार नेता हैं. राहुल गांधी भले ही नेता प्रतिपक्ष हों, लेकिन जब संसद में चर्चाएं शुरू होती हैं, तब वे अक्सर विदेश चले जाते हैं. ऐसे में उन्हें India की जीडीपी या अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
इसके अलावा, शिवसेना नेता ने Enforcement Directorate (ईडी) की कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब ईडी के अधिकारी कहीं जांच के लिए पहुंचते हैं, तो ममता बनर्जी घबरा क्यों जाती हैं.
मनीषा कायंदे ने कहा, “अगर ममता बनर्जी का रिकॉर्ड साफ है, तो उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है. उन्हें चाहिए कि वे संबंधित दस्तावेज सामने रखें और जांच में सहयोग करें. किसी के यहां ईडी की रेड पड़ना एक कानूनी प्रक्रिया है और हर किसी को कानून का सामना करना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई को Political रंग देना गलत है. अगर कोई निर्दोष है, तो जांच से सच अपने आप सामने आ जाएगा.
–
वीकेयू/एएस