
जामनगर, 28 अप्रैल . ‘छोटी काशी’ के नाम से प्रसिद्ध जामनगर अब तेजी से आधुनिकता की ओर अग्रसर है. Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य Government जामनगर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को गति दे रही है, जिनका सीधा लाभ शहर के लोगों को मिल रहा है.
Government जामनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के साथ-साथ भविष्य के एक प्रमुख इंडस्ट्रियल हब के रूप में भी स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है.
स्थानीय निवासी दिव्यराज सिंह जडेजा ने कहा कि Government द्वारा नागरिकों की सुख-सुविधाओं के लिए पिछले 30 वर्षों में कई कार्य किए गए हैं, और जो नए-नए क्षेत्र विकसित हुए हैं, उन सभी क्षेत्रों में ‘नल से जल’ योजना के माध्यम से हर व्यक्ति के घर तक पानी पहुंचाने की सुविधा Government द्वारा की गई है. इस तरह से देखा जाए तो पिछले 30 वर्षों में हमारा शहर अन्य सभी महानगरों की तुलना में काफी विकसित हुआ है.
जामनगर में स्मार्ट सिटी के अनुरूप बेहतर नागरिक सुविधाएं विकसित करने के तहत ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए जहां सड़कों और फ्लाईओवर का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए आधुनिक अस्पताल बनाए जा रहे हैं. शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं, साथ ही सीवेज सिस्टम को भी आधुनिक बनाया जा रहा है.
जामनगर नगर निगम के म्युनिसिपल कमिश्नर डीएन मोदी ने बताया कि जामनगर शहर में फिलहाल शहरी विकास वर्ष के अंतर्गत लगभग 1200 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है.
जामनगर शहर के चारों ओर जो रिंग रोड गुजर रहा है उस पर फिलहाल लालपुर चौकड़ी के पास फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है इसी प्रकार ठेबा चौकड़ी यानी कालावड रोड पर भी हम एक फ्लाईओवर का निर्माण कर रहे हैं इसके अलावा जामनगर शहर में एक ऑडिटोरियम का निर्माण होने जा रहा है जहां 1250 लोग बैठकर विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद ले सकें और साथ ही एक विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी निर्माण होने जा रहा है.
बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए Gujarat Government ने जामनगर के लिए अगले 25 वर्षों का दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किया है. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राज्य Government द्वारा निरंतर धनराशि आवंटित की जा रही है, वहीं प्रशासन भी तय समयसीमा में परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. Government, प्रशासन और जनभागीदारी से जामनगर आज एक विकसित और आधुनिक शहर के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है.
–
डीकेएम/पीएम