Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

पेरिस में एक आदमी ने तीन महिलाओं को मारा चाकू, कहा-‘अल्लाह ने मुझे हुक्म दिया’

पेरिस में एक आदमी ने तीन महिलाओं को मारा चाकू, कहा-‘अल्लाह ने मुझे हुक्म दिया’

पेरिस, 28 जुलाई . फ्रांस की राजधानी पेरिस में चाकू से हमले की घटना सामने आई है. इस हमले में तीन लोग घायल हो गए और एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. हमले में घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है.

यह हमला Monday (स्थानीय समय) सुबह करीब 11:30 बजे उत्तर-पश्चिम पेरिस में हुआ, जहां दो किचन वाले चाकू लिए एक आदमी ने सड़क पर आने-जाने वालों पर हमला कर दिया. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रेंच मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो की हालत गंभीर है.

संदिग्ध को मौके पर एक ऑफ-ड्यूटी Police ऑफिसर ने पकड़ा. फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने मीडिया को बताया कि उसने (संदिग्ध) सिर्फ अपनी पहचान बताई थी और अस्पष्ट बातें कर रहा था.

नुनेज ने इस बहुत हिंसक काम के पीछे के मकसद को लेकर बहुत सावधानी बरतने की अपील की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस का नेशनल एंटी-टेररिज्म प्रॉसिक्यूटर ऑफिस (पीएनएटी) हालात पर नजर रख रहा है.

इस घटना के कई वीडियो social media पर शेयर हो रहे हैं. एक वीडियो में जब संदिग्ध को रोका जा रहा था, तो उसे धार्मिक बयान देते हुए दिखाया गया.

वीडियो में जमीन पर लेटे हुए आरोपी को यह कहते हुए सुना गया, “यह अल्लाह है जिसने मुझे हुक्म दिया.”

यह जर्मनी में Saturday को हुए एक और इस्लामिक कट्टरपंथी हमले के ठीक एक दिन बाद हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए.

Saturday शाम को, बर्लिन के टियरगार्टन पार्क के पास एक वैन भीड़ में घुस गई. इसके बाद ड्राइवर ने राहगीरों पर एक हथियार से हमला किया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह माचेटे था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए. यह घटना शहर के क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे प्राइड परेड की जगह के पास हुई.

स्थानीय Police ने एक बयान में कहा कि बर्लिन में गाड़ी से टक्कर मारने और चाकू घोंपने के संदिग्ध को Police ने Sunday शाम को गोली मार दी.

Police ने बताया कि संदिग्ध को बर्लिन के स्पांडाऊ जिले में शाम करीब 6:00 बजे देखा गया. शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध चाकू वाला हथियार लेकर Police अधिकारियों की ओर भागा, जिससे अधिकारियों को गोली चलानी पड़ी.

इससे पहले Sunday को जर्मनी के गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने कहा था कि इस घटना इस्लामिस्ट आतंकवादी हमला हो सकता है.

–

केके/पीएम

Share