
New Delhi, 15 जुलाई . पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान Police ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. Government के इस रैवये की पंजाब कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है.
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने Government की इस कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया.
पंजाब कांग्रेस चीफ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि खन्ना का यह वीडियो देखकर मुझे बहुत दुख हुआ. लोग शांति से सतनाम वाहेगुरु का नारा लगा रहे थे और बकाया मनरेगा मजदूरी की मांग कर रहे थे. उनकी बात सुनने के बजाय Chief Minister भगवंत मान की Government ने आंसू गैस के गोले छोड़े. जब अपनी मेहनत की कमाई मांगने वाले मजदूरों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जाता है तो यह Government की प्राथमिकताओं पर एक गंभीर सवाल खड़ा करता है. जो Government किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी होने का दावा करती है, उसे उनकी आवाज सुननी चाहिए न कि उन्हें जबरदस्ती चुप कराना चाहिए. पंजाब दया, जवाबदेही और न्याय का हकदार है, दबाव का नहीं.
पंजाब कांग्रेस की ओर से social media प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इस कार्रवाई की निंदा की गई.
पोस्ट में लिखा कि मजदूर शांतिपूर्वक सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए अपनी 8 महीने की बकाया मजदूरी की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए. खन्ना से सामने आया यह वीडियो भगवंत मान Government का मजदूर-विरोधी चेहरा बेनकाब करता है. जिन हाथों ने अपनी कड़ी मेहनत से पंजाब की तरक्की में योगदान दिया है, आज वे ही अपने हक की मांग करने पर Governmentी दमन का सामना कर रहे हैं. क्या आम आदमी पार्टी के तथाकथित बदलाव का यही मतलब है?
इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी रोष जताते हुए कहा कि 8 महीने से मनरेगा के कच्चे मजदूर अपनी मेहनत की कमाई का इंतजार कर रहे हैं, और जब वे शांति से अपना हक मांगने बैठे तो उनका सामना बातचीत से नहीं, बल्कि आंसू गैस और Police एक्शन से हुआ. लोकतंत्र में अपना हक मांगना कोई जुर्म नहीं हो सकता. Government का पहला फर्ज है कि वह मजदूरों की बकाया मजदूरी दे और इस घटना की निष्पक्ष जांच का आदेश दे. ईमानदार मजदूरों का सम्मान करें, मजदूरों को न्याय दिलाएं.
–
डीकेएम/डीकेपी