
थिम्पू, 8 अक्टूबर . India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने Thursday को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने निवेश, इनोवेशन और सहयोग के नए अवसर बढ़ाने पर चर्चा की.
गोर ने कहा कि भूटान अपने भविष्य को लेकर बड़े और महत्वाकांक्षी विजन पर काम कर रहा है. इसमें गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी भी शामिल है, जो अमेरिका के साथ रिश्तों और सहयोग को और मजबूत करने के नए मौके पैदा कर रही है.
गोर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी. हमने निवेश, इनोवेशन और सहयोग के अवसर बढ़ाने पर चर्चा की. गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी समेत भूटान का अपने भविष्य को लेकर महत्वाकांक्षी विजन अमेरिका के साथ गहरे जुड़ाव के नए रास्ते खोल रहा है.”
भूटान के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे सर्जियो गोर ने Prime Minister शेरिंग टोबगे से भी मुलाकात की. दोनों ने क्षेत्र में स्थिरता और खुशहाली को आगे बढ़ाने के मुद्दे पर बातचीत की.
गोर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भूटान वापस आकर बहुत अच्छा लगा. यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. अपने दोस्त Prime Minister शेरिंग टोबगे से मिलना हमेशा अच्छा लगता है. गर्मजोशी से स्वागत के लिए मैं उनका आभारी हूं. क्षेत्र में स्थिरता और खुशहाली को आगे बढ़ाने पर हमारी अहम बातचीत हुई.”
इससे पहले मार्च में भी सर्जियो गोर और Prime Minister शेरिंग टोबगे की भूटान में मुलाकात हुई थी. उस दौरान दोनों ने आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की थी.
टोबगे ने ‘एक्स’ पर लिखा था, “भूटान दौरे पर आए India में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए विशेष दूत सर्जियो गोर का स्वागत करके खुशी हुई. हमने आपसी हित के क्षेत्रों में भूटान और अमेरिका के बीच सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की.”
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, भूटान और अमेरिका के बीच अब तक औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित नहीं हुए हैं. इसके बावजूद दोनों देशों के बीच अच्छे और दोस्ताना अनौपचारिक रिश्ते हैं. ये संबंध India में अमेरिकी दूतावास और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भूटान के मिशन के जरिए बनाए रखे जाते हैं.
–
एवाई/एबीएम