
New Delhi, 8 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने Thursday को कांग्रेस और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने Policeकर्मियों के साथ मारपीट की और महिला Policeकर्मियों के साथ भी अभद्रता की.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धार्थ यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जिस स्थान पर भोजन करने पहुंचे थे, वहां एक कश्मीरी मुस्लिम युवक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारपीट की. उन्होंने कहा कि जब वह प्रेस वार्ता कर रहे हैं, उस समय भी देश की राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ता हिंसा कर रहे हैं.
उन्होंने सवाल किया, “क्या ये कांग्रेस पार्टी का कल्चर है? क्या यही लोकतंत्र है? संविधान की दुहाई देने वाले संविधान के मूल्यों को कब पढ़ेंगे, यह देश की जनता जानना चाहती है.”
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान महिला Policeकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी गई. उन्होंने दावा किया कि Police अधिकारियों ने वीडियो में कहा है कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता शराब के नशे में प्रदर्शन में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा, “यह विरोध प्रदर्शन नहीं है. यह कांग्रेस का अराजकता का मॉडल है.”
सिद्धार्थ यादव ने कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें कांग्रेस के कथित व्यवहार को उजागर करती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में आम लोग नहीं, बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे और राहुल गांधी के नेतृत्व में Policeकर्मियों के साथ कथित तौर पर बर्बरता की गई.
उन्होंने कहा, “क्या यही कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ है? मोहब्बत की दुकान में जो नफरत का सामान है, वह आज देश के सामने आ चुका है.”
भाजपा नेता ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नारों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ‘स्मैश द पैट्रिआर्की’ और प्रियंका गांधी ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे नारों की बात करती हैं, लेकिन प्रदर्शन के दौरान महिला Policeकर्मियों के साथ कथित व्यवहार ने इन नारों की सच्चाई सामने ला दी है.
उन्होंने सवाल किया, “अगर इस देश में कोई नेहरू-गांधी-वाड्रा परिवार से नहीं आता, तो क्या उसका कोई मानवाधिकार नहीं है?”
सिद्धार्थ यादव ने प्रदर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पहली तस्वीर में राहुल गांधी ने एक महिला Policeकर्मी को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया. दूसरी तस्वीर का हवाला देते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी पर सामान्य रूप से खड़ी महिला Policeकर्मी के पेट में कोहनी मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया.
उन्होंने यह भी दावा किया कि तीसरी तस्वीर में कांग्रेस कार्यकर्ता वर्दी में खड़े Policeकर्मियों को जमीन पर गिराकर लात मारते नजर आ रहे हैं.
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को इस पूरे घटनाक्रम पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस की “अराजकता” का मॉडल अब देश के सामने उजागर हो चुका है और राहुल गांधी इसी मॉडल को पूरे देश में लागू करना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा निराशा और हताशा की राजनीति नहीं करती, बल्कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विकसित India के लक्ष्य पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि India दुनिया का सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और भाजपा का एजेंडा ‘विकसित India 2047’ है.
सिद्धार्थ यादव ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का जो कल्चर आज देश के सामने उजागर हुआ है, उस पर कांग्रेस को उत्तर देना चाहिए. राहुल गांधी और उनकी पार्टी के चेहरे पर जो नकाब था, वह उतर चुका है. यह अराजकता किसी भी तरह से स्वीकार नहीं की जा सकती और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.”
उन्होंने दोहराया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा अपनाया जा रहा कथित मॉडल देश के सामने उजागर हो चुका है और भाजपा इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी.
–
डीएससी